नीतीश कुमारNews politics Trending 

नीतीश के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगाने वाले तेज प्रताप ने भेजा उन्हें जन्मदिन का न्योता

जब से बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी और लालू यादव की पार्टी राजद के बीच का गठबंधन टूट गया है और नीतीश कुमार की भारतीय जनता पार्टी से नजदीकियां बढ़ गई हैं तब से लालू यादव के घर से और नीतीश कुमार के संबंधों में भी खटास आ गई है। मगर इन कटु संबंधों के बीच एक बार फिर से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार को अपने जन्मदिन का न्योता भेजकर एक बड़ा सियासी कार्ड खेल दिया है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को अपना जन्मदिन सरकारी आवास पर मनाया। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी न्योता भेजा था।

दरअसल राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपना 30वां जन्मदिन मना रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव अपनी मां राबड़ी देवी और अपनी बहन मीसा भारती को जन्मदिन का न्योता भेजा। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश जी को भी अपने जन्मदिन पर आमंत्रित किया। तेज प्रताप यादव के छोटे भाई तेजस्वी ने बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा की चुनाव प्रचार से लौट कर आने के बाद वह उनसे मुलाकात करेंगे। तेज प्रताप यादव का जन्मदिन सरकारी बंगले पर भव्य तरीके से मनाया गया।

दरअसल तेज प्रताप यादव पिछले कुछ समय से अपने घरेलू मामले को लेकर घर वालों से नाराज चल रहे थे और वह घर से अलग रह रहे हैं। उन्होंने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को भी अपने जन्मदिन का न्योता भेजा। शिवानंद तिवारी ने उन्हें बधाइयां देते हुए कहा कि मैं उम्मीद करता हूं तेज प्रताप यादव लालू यादव और राबड़ी देवी के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे। तेज प्रताप यादव का नीतीश कुमार को न्यौता भेजा जाना इसलिए आश्चर्यजनक लग रहा है क्योंकि तेज प्रताप यादव ने कहा था कि वह अपने घर के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगाएंगे।

Summary
नीतीश के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगाने वाले तेज प्रताप ने भेजा उन्हें जन्मदिन का न्योता
Article Name
नीतीश के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगाने वाले तेज प्रताप ने भेजा उन्हें जन्मदिन का न्योता
Description
तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को अपना जन्मदिन सरकारी आवास पर मनाया। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी न्योता भेजा था।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment