मुख्यमंत्री नीतीश कुमारNews 

2019 के चुनाव पर चढ़ा बिहार का सियासी पारा

2019 का आम चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है ।  ऐसे में बिहार में भी सियासी पारा लगातार चढ़ रहा है । बिहार में सियासी पारा पहले से ज्यादा तब चढ़ गया जब बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार में आकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की ।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष हाल ही में एक विशेष मुलाकात के दौरान ने घोषणा की कि बिहार में एनडीए के दूसरे सहयोग पर तुरंत असर डालने के लिए एक विशेष मुलाकात किया जाए । इस मुलाकात में 2019 के चुनाव के लिए बीजेपी और जेडीयू ने फिफ्टी फिफ्टी के डील का ऐलान किया है  ।
भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुलाकात के बाद एनडीए की एक सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने भी आरजेडी के नेता तेजस्वी के साथ मुलाकात करने के लिए एक संकेत दे दिया  । गौरतलब है कि अभी भी एनडीए में बिहार के 40 लोकसभा सीटों के लिए बंटवारे का अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है । इसलिए सभी पार्टियों में सीटों के लिए भगदड़ सी मची हुई है और इसी बीच नीतीश कुमार और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने आने वाले चुनाव में बराबर बराबर  चुनाव लड़ने के लिए औपचारिक तौर पर ऐलान भी कर दिया है । जिसकी वजह से सियासी पारा पहले से और ज्यादा चढ़ गया है ।
इस घोषणा के बाद लोक जनशक्ति पार्टी भी अपने आप को चुस्त-दुरुस्त करने में जूट गयी म जमुई से सांसद व रामविलास पासवान के बेटा चिराग पासवान ने भी तेजस्वी के साथ फोन पर लगभग 20 मिनट तक वार्ता की । जिसके बाद उन्होंने बताया कि यह केवल एक मुलाकात के तौर पर बातचीत हुई है । वहीं तेजस्वी के करीब के लोगों ने यह बताया कि तेजस्वी यादव के लिए चिराग पासवान का कॉल आया हुआ था लेकिन इस बारे में भी पूरी जानकारी नहीं है कि दोनों के बीच किस प्रकार की बात हुई लेकिन यह कहा जा सकता है कि भविष्य में यह वार्ता एक सकारात्मक पथ को बना सकता है । चिराग पासवान ने इस बात की पुष्टि की है कि एलजेपी और एनडीए एक साथ रहेंगे ।

Related posts

Leave a Comment