युजवेंद्र चहलSports 

टीम इंडिया के युवा खिलाडी युजवेंद्र चहल ने धोनी को याद करते हुए कहा-उनकी सीट अब भी खाली

जैसा कि हम सभी जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर है और उनकी यह दूरी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को काफी ज्यादा खलती है। जिसका एक ताजा उदाहरण अभी हाल ही में देखने को मिला। जी हां, आपको बता दें कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा T-20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए बस में बैठकर हैमिल्टन की ओर जा रही थी। इस दौरान बस में ही टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने माही के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त की।

एम एस धोनी को मिस कर रहे चहल

चहल बताते हैं कि ना सिर्फ वो बल्कि टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को काफी ज्यादा मिस करते हैं। चहल ने बस में कोने वाली एक सीट की तरफ इशारा करते हुए युजवेंद्र चहल ने बताया कि यही वह सीट है जहां पर भारतीय टीम का एक दिग्गज खिलाड़ी यानी कि महेंद्र सिंह धोनी बैठते थे। मगर अब वहां पर कोई नहीं बैठा हुआ है, माही भाई हम आपको बहुत मिस करते हैं।

अपनी बातचीत के दौरान चहल ने यह भी बताया कि साल 2019 में वर्ल्ड कप के मैच के दौरान जब धोनी रन आउट हो गए थे तो वह पल आज भी भुलाये नही भूलता। निश्चित रूप से वह ऐसा वक़्त था जिसे सिर्फ टीम के खिलाड़ी ही नहीं बल्कि पूरा देश कभी नहीं भूलना चाहेगा उन्होंने बताया कि जिस क्षण धोनी रन आउट हुए उसी वक्त लगा पूरा वर्ल्ड कप समाप्त हो गया है, अब कुछ भी नहीं बचा। रन आउट होने के बाद धोनी की आँखें भी भर आई थी और पूरी टीम की आंखों में आंसू थे।

         भारतीय तीरंदाज़ी बैन हटा अब देश के खिलाड़ी खेल सकेंगे चैंपियनशिप

सिर्फ चहल ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी इस बार T-20 वर्ल्ड कप में जरूर शामिल हों और एक बार फिर से अपना पुराना वाला फॉर्म दिखाते हुए भारतीय टीम को एक बार फिर से T20 का वर्ल्ड कप अपने वतन में लाने का मौका दें।

Related posts

Leave a Comment