शाहीन बागNews 

दिल्ली चुनाव 2020: इस बार के चुनाव में जीत के लिए क्या भाजपा बना रही है शाहीन बाग को मुद्दा ?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन का समय नहीं है ऐसे में सभी पार्टियां अपनी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है ताकि वो चुनाव जीत सके। इसी बीच बीजेपी से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जो काफी ज्यादा चर्चे में हैं। दरअसल ये तो आपको पता ही होगा कि आजकल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पार्टी की जीत के लिए लगातार रैलियां कर रहे हैं। इसी बीच इन रैलियों में अमित शाह विपक्षी पार्टी पर तंज भी कसते नजर आते हैं, और दिल्ली में हो रहे शाहीन बाग के मसले को भाजपा ने इस बार का मुद्दा भी बनाया है।

तभी तो इस मुद्दे पर अमित शाह केजरीवाल सरकार और कांग्रेस को घेरने में कोई चूक नहीं कर रहे हैं। जी हां यही नहीं शाह ने तो यहां तक कह डाला कि दिल्ली में शांति और शाहीन बाग के खात्मे के लिए भाजपा को वोट दें। अब सवाल ये उठता है कि क्या भाजपा ने शाहीन बाग को दिल्ली विधानसभा चुनाव का मुद्दा बना दिया है?

शाहीन बाग में हमसे ज्यादा केजरीवाल की बात मानेंगे

दरअसल हुआ ये कि रिठाला में सोमवार को जब अमित शाह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थें तो उस दौरान उन्होने कहा था कि ‘दंगे करवाएं केजरीवाल, शाहीन बाग के साथ खड़े होने की बाते करे केजरीवाल तो वहां बैठे लोग हमसे ज्यादा अरविंद केजरीवाल की ही बात मानेंगे। श्रीमान केजरीवाल जी आप में हिम्मत है तो जाकर शाहीन बाग में धरने पर बैठें, फिर दिल्ली की जनता आपको अपना फैसला सुनाएगी। फिर क्या था अमित शाह के इस बयान के बाद केजरीवाल ने पलटवार किया और कहा कि भाजपा के नेताओं को तुरंत शाहीन बाग जाकर बात करनी चाहिए और रास्ता खुलवाना चाहिए।

शाहीन बाग के मसले को खत्म करने के लिए भाजपा को करें वोट

इसके अलावा दिल्ली के रोहतास नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि अगर दिल्ली को सजाना है, संवारना है तो फिर तो भाजपा को वोट दें और अगर ऐसा होगा तो शाहीन बाग पर साफ-साफ असर पड़ेगा। यही नहीं उन्होंने साफ शब्दों में लोगों से अपील की है कि दिल्ली में शांति और शाहीन बाग के खात्मे के लिए भाजपा को वोट दें।

     NEW DELHI : ब्राजील के राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने 3 MOU पर किये हस्ताक्षर

 

Related posts

Leave a Comment