महान फुटबॉलर पेले का हुआ निधन, तीन बार चुने जा चुके है विश्व कप विजेता
हम सभी ने महान फुटबॉलर पेले का नाम तो सुना ही होगा। वहीं, महान और मशहूर ब्राजील के फुटबॉल दिग्गज एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो नहीं रहे। बता दें कि पेले का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जहां पेले पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
यहां हुआ था जन्म
बता दें कि तीन बार के विश्व कप विजेता पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और दिसंबर की शुरुआत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। पेले का जन्म 23 अक्टूबर, 1940 को ट्रेस कोराकोस, ब्राजील में हुआ था। पेले को उनके करियर के महान पलों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
खास बात
जानकारी के अनुसार 19 नवंबर, 1969 को उन्होंने वास्को डी गामा के खिलाफ सैंटोस के लिए अपना 1000वां गोल किया। पेले ने 7 सितंबर, 1956 को 15 साल की उम्र में सैंटोस के साथ अपनी शुरुआत की। एक साल से भी कम समय के बाद, पेले ने ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के साथ अपना पहला मैच खेला।
यहां जीता तीसरा विश्व कप
पेले ने 1958 में 17 साल की उम्र में विश्व कप में पदार्पण किया और ट्रॉफी उठाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। चार साल बाद पेले ने अपने दूसरे विश्व कप में भाग लिया जिसे ब्राजील ने जीता था। 1970 में, पेले ने अपना तीसरा विश्व कप खिताब जीता। ब्राजील के साथ पेले का आखिरी मैच 18 जुलाई 1971 को यूगोस्लाविया के खिलाफ था। 2013 में उन्हें अपने सफल करियर के लिए मानद बैलन डी’ओर पुरस्कार मिला।

