प्रयागराज में आज से शुरू हुआ माघ मेला, पौष पूर्णिमा पर लग रह डुबकीmythology News Trending 

प्रयागराज में आज से शुरू हुआ माघ मेला, पौष पूर्णिमा पर लग रह डुबकी

प्रयागराज में संगम के तट पर आज से करीब एक महीने तक लगने वाला माघ मेला आज शुक्रवार के दिन पौष पूर्णिमा पर शुरू हो गया है। जहां दूर-दूर से भक्त गंगा जी में डुबकी लगाने के लिए आ रहे है। जहां आज इस पौष पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र स्नान के लिए हरिद्वार, प्रयागराज के संगम तट और दूसरे पवित्र घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। जहां ठंड की बात करें तो प्रयागराज में सर्दी इस कदर है कि मानों हाथ पैऱ सुन्न पड़ गए हो।  जहां ठिठुरन और कंपा देने वाली ठंड के बीच बृहस्पतिवार आधी रात से ही पौष पूर्णिमा पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं के आस्था का रेला संगम तट उमड़ पड़ा।

आरंभ हुआ माघ मेला

वहीं, शुक्रवार के दिन को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज में संगम के तट समेत गंगा के 14 घाटों पर प्रथम पुण्य की डुबकी के साथ माघ मेले का आगाज हो गया। संगम में पुण्य की डुबकी के बाद सूर्य को अर्घ्य और यज्ञ, अनुष्ठान के साथ ही मास पर्यंत जप, तप, तपस्या ध्यान का कल्पवास भी आरंभ हो गया।

लगाई गई कोविड हेल्प डेस्क

वहीं, इससे पहले शिविरों में तुलसी के पौधे रोपने के साथ समृद्धि के प्रतीक के तौर पर तंबुओं के बाहर क्यारियां बनाकर जौ की बुवाई भी श्रद्धालुओं ने की है। संगम मेला के प्रवेश द्वारों पर कोविड डेल्प डेस्क लगाई गई और घाटों पर मदद के लिए मेला मित्र तैनात किए गया है। जो चप्पे पर निगरानी रखे हुए है।

लगाए गए है इतने सुरक्षाकर्मी

जानकारी के अनुसार प्रयागराज प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दो हजार से ज्यादा पुलिसकमिर्यों समेत करीब पांच हजार कर्मी लगाए हैं। तो वहीं जल पुलिस की गोताखोर 50 मोटरबोट और 100 नाव पर तैनात रहेंगी। जहां मेला और शहर क्षेत्र को सात जोन व 18 सेक्टर में बांटा गया है। शहर में स्थित रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों को विशेष जोन में शामिल किया गया है। जिस पर निगरानी भी रखी जा रही है।

खास बात

बता दे कि एडीएम और चार एसीएम के साथ पुलिस अफसर भी तैनात किए गए हैं। इसी तरह कंट्रोल रूम और कोविड प्रोटोकाल के लिए पार्किंग स्थलों व स्नान घाटों को अलग जोन में रखा गया है। संगम के सरकुलेटिंग एरिया को विशेष जोन में रखते हुए एक एडीएम व तीन एसडीएम लगाए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment