उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, तापमान में हो रही लगातार गिरावटNews Trending 

उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, तापमान में हो रही लगातार गिरावट

उत्तरी भारत की बात करें तो इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को ठिठुरना पड़ रहा है। जहां लोग ठंड से उत्तर भारत में परेशान है। क्योंकि देश के ज्यादातर राज्यों में ठंड का कहर मचा है। शीतलहर के साथ कोहरे का सितम जारी है, जिसके आगे भी जारी रहने के आसार हैं। कई राज्यों में कोल्ड डे का अटैक जारी है। वहीं, दिल्ली में कोहरा फिलहाल कम है, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और आज रिकार्ड दर्ज किया गया है। ऐसा ही हाल दूसरे राज्यों में भी है। जहां ठंड का सितम जारी है।

नए साल में मौसम में हुआ बदलाव

जानकारी के अनुसार बता दें की दिल्ली में मौसम नए साल के आते ही बदलता दिखा, यहां तेजी से तापमान में गिरावट देखी गई। वहीं, शीतलहर और हल्का कोहरा भी राजधानी में छाया है। जहां IMD के अनुासर कोहरे के कारण दिल्ली के पालम में आज विजिबिलिटी 25 मीटर आंकी गई। तापमान की बात करें तो दिल्ली के लोधी रोड पर आज सुबह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

लगातार जारी है बर्फबारी का सिलसिला

वहीं, हिमाचल की बात की जाए तो पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। जहां प्रदेश में पड़ रही बर्फ की वजह से साथ लगते राज्यों में भी ठंड का प्रकोप अधिक बढ़ गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी मौसम के आसार कुछ ऐसे ही रहने वाले है। जिससे लोगो को ठंड का कारण सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related posts

Leave a Comment