बर्फ की चादर से ढका केदारनाथ मंदिर, आईटीबीपी के सैनिक करेंगे मंदिर की सुरक्षा
उत्तराखंड में मंदिर की बात करें तो इस राज्य में एक से बढ़कर एक मंदिर स्थापित है। जहां एक से बढ़कर एक मंदिर है जहां दूर-दूर से भक्त आते है। वहीं, इस बीच बात करें अगर केदारनाथ मंदिर की तो इस समय मंदिर बर्फ की चादर से ढक चुका है। जहां चारों तरफ बर्फ दिखाई दे रही है। वहीं, केदारनाथ मंदिर बर्फ की चादर से ढक गया है। जिसके पश्चात् बर्फबारी के बीच भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 30 सैनिक मंदिर की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।
खास बात
केदारनाथ मंदिर बर्फ की चादर में ढक गया है। जहां इस समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड एवं निरंतर हो रही बर्फबारी के बीच भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 30 सैनिक मंदिर की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। जानकारी के अनुसार ITBP सैनिकों की ये तैनाती केदारनाथ मंदिर का गर्भगृह की सुरक्षा के लिए गई है। जो 40 किलो से अधिक वजन के सोने की परत से मंडित है।
माइनस में रहता है तापमान
वहीं, मंदिर की सुरक्षा ITBP सैनिकों के हाथों में सौंपने का ये फैसला केदारनाथ श्राइन बोर्ड ने लिया है। जानकारी के मुताबिक ITBP के ये 30 जवान सोमवार को ही मंदिर की सुरक्षा के लिए केदारनाथ पहुंच चुके हैं तथा अपना-अपना मोर्चा संभाल लिया है। बता दें कि लगभग 11,755 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में सर्दियों के मौसम में तापमान माइनस 15 डिग्री तक गिर जाता है। कपाट बंद होने के चलते यहां कोई नहीं होता है। मगर इस बार मंदिर की सुरक्षा के लिए ITBP के सैनिक तैनात रहेंगे।

