दिल्ली में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे का जारी हुआ अलर्टNews 

दिल्ली में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे का जारी हुआ अलर्ट

दिल्ली में अब कड़ाके की ठंड रफ्तार पकड़ने लगी है। जहां कोहरा भी ऐरिया को अपनी आगोश में लेने लगा है। दिल्ली में आज सुबह यहां का पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है। ये सीजन की सबसे सर्द सुबह है। मौसम विभाग ने कहा कि आज सफदरजंग हवाईअड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई थी। वही, आईएमडी ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी ये हालात ऐसे ही रहने वाले हैं और तापमान ऐसे ही गिरता रहेगा इसलिए लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है। वहीं, मौसम विभाग ने यहां पर कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया हुआ है।

मौसम विभाग ने कही ये बात

वहीं, आज कोहरे की वजह से आवाजाही पर असर पड़ा है। कम विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई। वहीं, सफदरजंग एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई थी। आईएमडी ने कहा कि आज राजधानी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आस-पास रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि क्रिसमस का पर्व इस बार कोहरे के आगोश में ही मनेगा क्योंकि कोहरे के छटने की कोई गुंजाइश नहीं है। तो वहीं मौसम विभाग के मुताबिक केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने यहां पर ‘कोल्ड डे’ घोषित कर रखा है।

खास बात

तो वहीं कश्मीर की बात करें तो पहाड़ सफेद चादर ओढ़े नजर आ रहे हैं। यहां के कई इलाकों में तो पारा माइनस में पहुंच गया है। आपको बता दें कि धरती की जन्नत में इस वक्त ‘चिल्लई-कलां’ का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 24 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है तो वहीं क्रिसमस पर कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश या हल्की बर्फबारी हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment