पंचाग के अनुसार इस दिन पड़ रही सकट चौथ, भगवान गणेश को है समर्पितKnowledge mythology News 

पंचाग के अनुसार इस दिन पड़ रही सकट चौथ, भगवान गणेश को है समर्पित

हिंदू धर्म की बात करें तो बहुत से त्यौहार बने हुए है। जो अपने समय के अनुसार पड़ते है। तो ऐसे में चौथ के व्रत का खास महत्व है। जी हाँ पंचाग के अनुसार महिलाएं हर माह चौथ का व्रत रखती हैं। इसी के साथ पंचांग के अनुसार, हर वर्ष माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है।

खास बात

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सकट चौथ का पर्व भगवान गणेश को समर्पित होता है और इस बार सकट चौथ का पर्व 10 जनवरी 2023, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। आपको बता दें कि सकट चौथ पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और इस दिन व्रत रखने से सभी संकटों का निवारण होता है। अब हम आपको बताते हैं सकट चौथ का महत्व व पूजा विधि।

इसलिए की जाती है पूजा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो 12 मास में पड़ने वाली चतुर्थी में माघ माह की चतुर्थी का सबसे अधिक महत्व होता है। इस दिन भगवान गणेश ने भगवान शिव व माता पार्वती की परिक्रमा की थी। इसी के साथ महिलाएं सकट चौथ का उपवास रखकर अपने सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। इसके अलावा संतान की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। सकट चौथ पर गणेशजी के साथ माता सकट की भी पूजा की जाती है। सकट चौथ का व्रत रखने से भगवान श्रीगणेश प्रसन्न होकर सभी संकटों से रक्षा करते हैं।

यह है पूजा का शुभ मुहूर्त

वहीं, यह चौथ माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर प्रारंभ होगी। जो 11 जनवरी 2023 दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी।

इस विधि से करें पूजा

सबसे पहले सकट चौथ पर एक चौकी पर मिट्टी से बनी गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें। पास में मां लक्ष्मी जी की भी मूर्ति रखें। भगवान गणेश को उनकी प्रिय वस्तुएं जैसे पुष्प, दूर्वा, मोदक आदि अर्पित करें। श्री गणेश के मंत्र ‘वक्रतुण्ड महाकाय’ का जाप करते हुए 21 दुर्वा गणेश जी को अर्पित करें। अब भोग के लिए तिल और गुड़ से बने लड्डू चढ़ाएं। सकट चौथ व्रत कथा सुनने के बाद आरती करें। रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर सकट चौथ व्रत संपन्न करें।

Related posts

Leave a Comment