शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म में श्रीदेवी आखिरी बार दिखाएंगी अपना जलवा, जाने आखिर ये कैसे मुमकिन होगा
आज कल बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख़ खान अपनी आने वाली फिल्म जीरो को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे है. बता दे कि इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा दोनों ही नजर आने वाली है. हालांकि इस फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर भी सामने आई है, जिसके बारे में जान कर आप भी चौंक जायेंगे. जी हां इस खबर के बारे में जानने के बाद आप भी शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो को देखने के लिए काफी उत्साहित हो जायेंगे.दरअसल इस फिल्म के एक गाने में शाहरुख़ खान के साथ बॉलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी भी नजर आने वाली है

अब आप जरूर ये सोच रहे होंगे कि श्रीदेवी का निधन हुए तो काफी महीने बीत चुके है. फिर भला वो शाहरुख़ खान के साथ उनकी आने वाली फिल्म में कैसे नजर आ सकती है. तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस गाने की शूटिंग श्रीदेवी ने विदेश जाने से पहले ही पूरी कर ली थी. यानि जब श्रीदेवी का निधन हुआ, तब तक यह गाना शूट हो चुका था.

देखे श्रीदेवी की कुछ खास तस्वीरें..
यही वजह है कि अब श्रीदेवी के निधन के बाद भी लोगो को उनका डांस देखने का मौका मिलेगा. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि शाहरुख़ खान की यह फिल्म श्रीदेवी के फँस के लिए एक बड़ा तोहफा होगी. गौरतलब है कि इस गाने में श्रीदेवी के इलावा आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर भी अपने कदम थिरकाने वाले है. जी हां इसी कारण शाहरुख़ खान अपनी आने वाली फिल्म के इस गाने को काफी गुप्त रखना चाहते है. बता दे कि वह फिल्म रिलीज़ होने से पहले इस गाने को दर्शको के सामने नहीं आने देना चाहते.

अब इसे श्रीदेवी की किस्मत कहे या उनका दुर्भाग्य जो उन्हें आखिरी बार अपना डांस देखने और दर्शको की प्रतिक्रिया जानने का मौका ही नहीं मिला. वही अगर शाहरुख़ खान की बात करे तो वह इस फिल्म के रिलीज़ होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है. अब यूँ तो श्रीदेवी ने बॉलीवुड में इंग्लिश विंग्लिश फिल्म से अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की थी. मगर बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख़ खान के साथ उन्होंने कई सालो बाद काम किया था.

जी हां इससे पहले श्री ने आर्मी फिल्म में काम किया था. जिसमे शाहरुख़ खान ही उन्हें पति बने थे. ऐसे में शाहरुख़ खान का कहना है कि श्री के साथ किया गया यह गाना उनके लिए काफी खास है. इसलिए वह इस गाने को दर्शको के सामने सीधा फिल्म के द्वारा ही पेश करना चाहते है.
हालांकि इस फिल्म का एक गाना “मेरे नाम तू” रिलीज़ हो चुका है. जो दर्शको को काफी पसंद आ रहा है.

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।

