Entertainment हिन्दी लेख 

टीवी के ये 5 प्रसिद्ध अभिनेता एक ही लड़की से करने लगे थे प्यार, जाने आखिर कौन है वो लड़की

अगर हम टीवी जगत की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि टीवी की दुनिया में एक से बढ़ कर एक प्रसिद्ध अभिनेता है. मगर आज हम आपको उन पांच प्रसिद्ध अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे है, जो एक ही लड़की से प्यार करने लगे थे. जी हां ये पांच प्रसिद्ध अभिनेता एक ही लड़की से प्यार करने लगे थे. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वो लड़की कोई और नहीं बल्कि टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रीति झा है. जो आज कल कुमकुम भाग्य सीरियल में काम कर रही है. इसके साथ ही हम आपको उन पांच प्रसिद्ध अभिनेताओं के बारे में भी बताएंगे जो इस एक टीवी एक्ट्रेस से प्यार करने लगे थे.

ये पांच प्रसिद्ध टीवी अभिनेता एक ही लड़की से करने लगे थे प्यार..

१. नमन शॉ.. गौरतलब है कि नमन शॉ टीवी के कई प्रसिद्ध सीरियल्स में काम कर चुके है. जी हां उन्होंने श्रीति झा के साथ भी रक्त संबंध नाम के एक सीरियल में काम किया था और इसी दौरान वह श्रीति को प्यार करने लगे थे. हालांकि अब इनकी शादी हो चुकी है.

२. हर्षद चोपड़ा.. अब इन्हे तो आप कुछ ही समय पहले बेपनाह सीरियल में काम करते हुए देख चुके है. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हर्षद और श्रीति दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब है. यहाँ तक कि दोनों को कई बार एक साथ भी देखा गया है.

३. शशांक व्यास.. आपको जान कर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में शशांक व्यास का नाम भी शामिल है. बता दे कि इन्हे आप बालिका वधु सीरियल में देख चुके है. जी हां इस सीरियल में श्रीति झा ने भी इनकी पत्नी का किरदार निभाया था. तभी से ये श्रीति को काफी पसंद करते है. यहाँ तक कि शशांक ने मीडिया के सामने भी यह कह दिया था कि वह श्रीति को पसंद करते है और उनसे शादी करना चाहते है.

४. सौरभ पांडेय.. गौरतलब है कि सौरभ पांडेय श्रीति झा के साथ जिया जले सीरियल में काम कर चुके है. यह भी श्रीति को काफी पसंद करते है. हालांकि श्रीति और सौरभ आज भी एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त है.

५. मनीष रायसिंघानी.. अब यूँ तो आज कल मनीष अपनी को स्टार अविका गौर को डेट कर रहे है. मगर एक समय ऐसा भी था जब यह श्रीति झा को पसंद करते थे. यहाँ तक कि इन्होने अपने इंटरव्यू के द्वारा श्रीति को शादी का ऑफर भी दिया था, लेकिन श्रीति ने इसका कोई जवाब नहीं दिया.

बरहलाल इसे पढ़ने के बाद तो आप समझ ही गए होंगे कि वो कौन से पांच प्रसिद्ध अभिनेता है जो एक ही लड़की से प्यार करने लगे थे.

Related posts

Leave a Comment