शिव जलाभिषेक को प्रयागराज से निकला पहला जत्था, कावड़ का क्रम हुआ शुरूFeatured Article Knowledge News 

शिव जलाभिषेक को प्रयागराज से निकला पहला जत्था, कावड़ का क्रम हुआ शुरू

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है। तो ऐसे में सभी शिवालयों में जमकर भक्त भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए जा रहे है। जहां अब कावड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। बता दे कि सावन महीने का पहला सोमवार 18 जुलाई के दिन होगा। वहीं, सोमवार के दिन शिव जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था शनिवार के दिन ही प्रयागराज से रवाना हुआ।

यहां किया पहला जलाभिषेक

आपको बता दें कि प्रयागराज में सुबह से ही दशाश्वमेध घाट से जल भरने वालों की भीड़ लगी रही। जहां गंगा नदी से जल भरकर कांवड़ियों ने सबसे पहले दशाश्वमेध मंदिर में भगवान का जल से अभिषेक किया। फिर इसके बाद कांवड़ यात्रा प्रयागराज से वाराणसी की ओर रवाना हो गई। शास्त्री ब्रिज पर एक पूरा रास्ता कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रखा गया है। सुबह से ही पुलिस फोर्स पूरे रास्ते में तैनात रही। जिससे किसी प्रकार की कोई व्यक्ति को परेशानी न हो सके। इसलिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है।

खास बात

वहीं, सावन में भगवान  भोलेनाथ की जमकर पूजा होती है। जहां इस दौरान कई त्यौहार भी पड़ते है। जहां इस मास में भोलेनाथ से विनती करने पर मनोकामना जल्द ही पूर्ण हो जाती है। जहां तमाम शिवालयों में भक्तो की जमकर भीड़ होती है। वहीं, सावन में सोमवार के दिन का भी काफी महत्व है। जहां लोग तरह-तरह से पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचते है।

Related posts

Leave a Comment