उत्तर प्रदेश में बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ से प्रयागराज का होगा 8 घंटे का सफरFeatured Article News समाचार 

उत्तर प्रदेश में बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ से प्रयागराज का होगा 8 घंटे का सफर

उत्तर प्रदेश में एक बड़ा गंगा एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। जो एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। जो बदायूं में अडानी ग्रुप के इंजीनियरों के द्वारा भूमि पूजन के बाद कार्य शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि यह मेरठ से लेकर प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण होने जा रहा है। जो पूरे उत्तर प्रदेश वासियों के लिए एक खुशी की बात है।

चार तहसील से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

जहां एक्सप्रेसवे सबसे ज्यादा करीब 95 किमी दूरी बदायूं में तय होनी है। जिसमें जनपद की 4 तहसील और 85 गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता निकलेगा। जहां इसके निर्माण हो जाने से 8 घंटे में मेरठ से प्रयागराज तक का सफर पूरा हो सकेगा। बता दें कि शासन से जिले को भूमि अधिग्रहण करने के लिए करीब 945 करोड़ रुपये किसानों को दिया गया है। भूमि को उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईवे डवलपमेंट आथॉरिटी को हैंडओवर कर दिया गया है।

जमीन का हो रहा समतलीकरम

बता दें कि बरेली-मथुरा हाईवे पर जनपद के विनावर कस्बे के घटपुरी पर अडानी ग्रुप के इंजीनियरों ने जय किसान पेट्रोल पंप के पास गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया। इस दौरान अडानी ग्रुप के इंजीनियर सौरभ चौहान, रवीश कुमार चौहान, शमशाद अली, साइट सुपरवाइजर केके तिवारी अन्य लोग उपस्थित रहें। जहां गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए विनावर के गांव भेसामई में मशीनें भी पहुंच चुकी है। जहां भूमि समतलीकरण का काम भी चालू हो गया है। दरअसल, गंगा एक्सप्रेसवे जनपद की चार तहसीलों से होकर गुजरेगा।

गंगा एक्सप्रेसवे है इतनी लंबाई

क्या आपको ये पता है कि मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किमी रखी गई है। जो बदायूं की चार तहसीलों से होते हुए गुजरने वाला एक्सप्रेसवे यहां करीब 95 किमी दूरी को पूरा करेगा। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए बिसौली के 38, दातागंज के 27, बदायूं के 18 और बिल्सी तहसील के दो गांवों में गुजरेगा।

इतनी भूमि का किया गया अधिग्रहण

जिसमें से शासन से जिले को भूमि अधिग्रहण करके किसानों को देने के लिए 945 करोड़ मिला था। जिले की चार तहसीलों के 85 गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। जहां बिसौली में सबसे ज्यादा, बिल्सी में सबसे कम भूमि एक्सप्रेस वे के लिए बिसौली के 38 गांवों में सबसे ज्यादा 511.222 भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment