नेटफ्लिक्स लाने वाला है कम सब्सक्रिप्शन वाला प्लान, पढ़ियेFeatured Article Interesting News 

नेटफ्लिक्स लाने वाला है कम सब्सक्रिप्शन वाला प्लान, पढ़िये

आज के दौर की बात करें तो इस समय ओटीटी का चलन बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। वह इसलिए की लोग घर पर सुरक्षित रहकर वेब सीरीज को देख पा रहे है। जहां ओटीटी सिनेमाजगत को भी जमकर टक्कर दे रहा है। तो आज हम बात करने जा रहे है ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के बारे में जो अब कम कीमत में अपना प्लान लाने वाला है।

इसलिए उठा रहा कदम

वहीं, लोकप्रियता में सिनेमा को अगर कोई टक्कर देता है तो वह ओटीटी है। दरअसल, बहुत जल्द नेटफ्लिक्स एक नया प्लान अनाउन्स करने जा रहा है जो फिलहाल ऑफर हो रहे सबसे सस्ते प्लान से भी कम कीमत वाला प्लान हो सकता है। दरअसल, अपने सब्सक्राइबर बेस को बढ़ाने के लिए नेटफ्लिक्स यह कदम उठा रहा है और हाल ही में इस कदम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

नजर आएंगे ऐड्स

आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स ने कुछ महीनों पहले इस बात का अनाउन्स्मेन्ट किया था कि आने वाले समय में वो एक ऐसा सब्सक्रिप्शन प्लान लाने वाला है। जिसकी कीमत फिलहाल के सबसे सस्ते प्लान से भी कम होगी। आपको बता दें कि ये नया सब्सक्रिप्शन प्लान एक ऐड-सपोर्टेड प्लान होगा यानी इसकी कीमत तो कम होगी लेकिन इसमें कंटेन्ट के बीच यूजर्स को ऐड्स नजर आएंगे।

खो दिए इतने सब्सक्राइबर्स

जहां इस समय नेटफ्लिक्स के सस्ते प्लान की बात इसलिए हो रही है कि क्योंकि हाल ही में नेटफ्लिक्स ने ऐलान किया है उन्होंने टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से हाथ मिला लिया है और इस प्लान के लिए माइक्रोसॉफ्ट नेटफ्लिक्स का टेक्नॉलोजी और सेल्स पार्टनर है। जहां इसकी अभी पूरी डिटेल्स सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि इस साल के पहले तीन महीनों में नेटफ्लिक्स ने करीब 200,000 सब्सक्राइबर्स खो दिए हैं और इसी स्थिति में सुधार करने की कोशिश के तौर पर यह ऐड-सपोर्टेड सब्सक्रिप्शन प्लान का ऐलान कर दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment