शत्रुघन सिन्हा छोड़ सकते हैं भारतीय जनता पार्टी का साथ
भारतीय जनता पार्टी में अच्छे पद पर आसीन होकर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावत का सुर अख्तियार करने वाले नेता और साथ-साथ पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिंहा ने पार्टी भारतीय जनता पार्टी को छोड़ने के संकेत दे रहे हैं ।
पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट पर दो ट्वीट किए हैं उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि सर , आपका सम्मान पूरा राष्ट्र करता है और आप के नेतृत्व में विश्वास और विश्वसनीयता की कमी है । शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर में आगे कहा कि आपकी विश्वास और विश्वसनीयता ही नेतृत्व कर रही है लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि क्या लोग उस पर विश्वास कर रहे हैं ? या नहीं ।
शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाया आरोप
पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार में उपस्थित मोदी सरकार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से जो वादे किए थे । वह अभी भी अधूरे हैं जनता से किए वादे अभी भी पूरे नहीं हो पाए हैं और ऐसा उम्मीद है कि भविष्य में पूरे भी नहीं हो पाएंगे । प्रार्थना , इच्छा और आशा अब इन भावनाओं के साथ वह भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं रह सकते है ।
भारतीय जनता पार्टी में बेहतरीन नेतृत्व की कमी
शत्रुघ्न सिन्हा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब देश को एक बेहतर नेतृत्व वाले व्यक्ति को कार्यभार संभालना चाहिए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अपने कार्यों के लेखा जोखा को लेकर एक भी प्रेस कान्फ्रेंस नहीं की गई है । इस बात को शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर के जरिए बताया और उन से निवेदन भी किया कि वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने कार्यों का लेखा जोखा जनता के सामने दें ।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास में ऐसे एकमात्र प्रधानमंत्री होंगे जिनके कार्यकाल में एक भी सवाल और जवाब का सत्र अभी तक नहीं हुआ है । उन्होंने देश की जनता से पूछते हुए कहा कि क्या अब आपको नहीं लगता है कि सरकार बदलने और एक बेहतर नेतृत्व को कार्यभार संभालने का यही सही समय है ।
राजनीति से जुड़ी हुई और भी मजेदार ख़बरें सिर्फ India Alive पर.
Summary

Article Name
शत्रुघन सिन्हा छोड़ सकते हैं भारतीय जनता पार्टी का साथ - India Alive
Description
भारतीय जनता पार्टी में अच्छे पद पर आसीन होकर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावत का सुर अख्तियार करने वाले नेता
Author
Kunwar Hari Om
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


