लोकसभा चुनाव 2019Featured Article politics 

लोकसभा चुनाव 2019 के समय कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर वैश्विक प्रतिष्ठा को लेकर लगाया आरोप

लोकसभा चुनाव 2019 के शुरू होते ही आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो चुके हैं । ऐसे में आज कांग्रेस में भारतीय जनता पार्टी पर एक गंभीर आरोप लगाया है । विश्व के कई प्रमुख अर्थशास्त्रियों के द्वारा भारत के आर्थिक विकास से जुड़े आंकड़ों में राजनीतिक हस्तक्षेप पर गहरी चिंता  जताई गई है  ।

कांग्रेस ने लगाया आरोप

 कांग्रेस ने वैश्विक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए नरेंद्र मोदी के सरकार पर आरोप लगाया कांग्रेस ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार देश के वैश्विक प्रतिष्ठा की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल की है । ऐसे में कांग्रेस ने कहा कि देश की जनता को पर फैसला लेना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से निकाल कर बाहर फेंक देना चाहिए ।

भारतीय जनता पार्टी ने किया आंकड़ों से छेड़छाड़

 

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करके कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा ठेस पहुंचाया है ।  गौरतलब है कि 108 अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्री एवं समाजशास्त्री भारत की अर्थव्यवस्था और वैश्विक प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित हैं ।  ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस मामले में चिंतित होना चाहिए । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप भी लगाया कि भारतीय जनता पार्टी आंकड़ों में छेड़छाड़ करके अपनी विफलताओं को छुपाने की कोशिश भी करती है ।  गौरतलब है कि अर्थशास्त्री और समाजशास्त्र में आर्थिक आंकड़ों में राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर चिंता जताया है ।
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान लगातार बयान बाजी हो रही है ।  देश की सर्वश्रेष्ठ पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाकर अपने आपको उनसे बेहतर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं ।  वैश्विक प्रतिष्ठा को लेकर यह बयान कांग्रेस के द्वारा दिया गया है । गौरतलब है कि सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों में संशोधन करने तथा एनएसएसओ द्वारा रोजगार के आंकड़ों को रोककर रखे जाने के मामले को लेकर ही यह विवाद सामने आया है । कांग्रेस इस चुनाव में इसे मुख्य मुद्दा बनाने के प्रयास में है । अब यह देखा जाना लाजमी होगा कि कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव 2019 में यह मुद्दा कितना फलदाई हो सकता है ।

Related posts

Leave a Comment