क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयानBreaking News News Opinion Trending 

कश्मीर पर आया क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान

हाल ही में पाकिस्तान और कश्मीर को लेकर क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान आया है। जिससे कि भारत की राजनीति में खलबली सी मच गई है ।  क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के कश्मीर के बयान के बाद भारत के गृह मंत्री राजनाथ ने शाहिद अफरीदी के बयान का मुंहतोड़ जवाब दिया है ।

भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शाहिद अफरीदी को लताड़ते हुए कहा है कि शाहिद अफरीदी का बयान बिल्कुल सही है । उन्होंने एकदम सही बात कही है । पाकिस्तान देश एक ऐसा देश है जो खुद को नहीं संभाल पा रहा है ।  वह खुद की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है तो पाकिस्तान कश्मीर को किस प्रकार से संभालेगा ।  पाकिस्तान के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वह कश्मीर को संभाल सके और जहां तक बात रही कश्मीर की कश्मीर भारत का हिस्सा था भारत का हिस्सा है और भारत का हिस्सा रहेगा ।   यह बात हर एक पाकिस्तानी को जान और मान लेनी चाहिए ।

इसके पहले क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान था कि कश्मीर की लोगों को भी जिंदगी जीने का हक है ।  वह पाकिस्तान और हिंदुस्तान की लड़ाई में अपनी जिंदगी को तबाह होते हुए देख रहे हैं । हिंदुस्तान को इस बात को समझना चाहिए की कश्मीर के लोग भी आखिर इंसान ही है । अगर हिंदुस्तान और पाकिस्तान कश्मीर के मसले को नहीं सुलझा पाते हैं तो वह कश्मीर को एक अलग राष्ट्र ही घोषित कर दें ।  जिससे कि कश्मीर का विकास सुव्यवस्थित ढंग से हो सके और वहां के लोग भी खुशहाल जिंदगी जी सकें ।

उन्होंने बाद में सफाई देते हुए ट्वीट के माध्यम से अपने बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि भारतीय मीडिया ने मेरे बयान को गलत रूप में दिया है ।  यह सही है कि मैं अपने देश के लिए थोड़ा जुनून वाला हूं और कश्मीर के लोगों के संघर्ष की बहुत इज्जत करता हूं ।  हमें मानवता को जीवित रखना चाहिए और उन्हें अपने अधिकार की भी प्राप्ति होनी चाहिए । जहां तक बात कश्मीर की है , कश्मीर एक ऐसा विवाद है जो अनसुलझा हुआ है और क्रूर भारतीय के कब्जे की तहत है ।

Related posts

Leave a Comment