देश मे सभी लोगों का नाम बदलकर राम रख दीजिए
भारत में मोदी लहर के बाद अब एक और लहर चली है। जिसकी वजह से भारत में स्थित राज्य और जिलों के नाम लगातार बदल रहे हैं । कई राज्यों में शहरों जिलों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। ऐसे में भारतीय जन ऐसे भी हैं जिन्हें इस प्रकार के कार्य से बेहद नाराजगी है। वह सरकार के फैसले का पहले दिन से ही विरोध कर रहे हैं और सरकार का विरोध करने के बाद भी सरकार जब इन की नहीं सुनी है तो यह अब सरकार के फैसले के खिलाफ अदालतों के दरवाजे भी खटखटाया है। हाल ही में हार्दिक पटेल ने भी लगातार के राज्यों में शहरों जिलों के नाम बदलने पर एक बड़ा बयान दिया । उन्होंने कहा है कि इस देश की जनसंख्या 125 करोड़ है। मोदी सरकार को चाहिए कि वह सभी 125 करोड़ लोगों का नाम बदलकर राम रख दीजिए।
हार्दिक पटेल ने अपना बयान देते हुए कहा कि अगर हमारा भारत देश केवल नाम बदलने से ही सोने की चिड़िया बन सकता है । देश में राज और शहरों के नाम बदलने से ही देश का विकास संभव है । देश की अर्थव्यवस्था सुधर सकती है और देश में रहने वाले लोग जो आज भी फुटपाथ पर सोते हैं । उनका विकास हो सकता है तो ऐसे में मैं मोदी सरकार से आग्रह करूंगा कि हमारी 125 करोड़ हिंदुस्तानी लोगों का नाम बदलकर राम रख दीजिए, सीधे तौर पर बिना किसी प्रक्रिया के राम रख दें क्योंकि राम एक ऐसा नाम है जिसने पत्थर को भी तारा है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को देश में बेरोजगारी किसानों की दशा आज किसानों की हालत जो कि हमारे देश के लिए एक बड़ा प्रश्नचिन्ह बनकर खड़ा है लेकिन मोदी सरकार के नेताओं और स्वयं मोदी जी को इन सब से कोई लेना देना नहीं है । वह केवल शहरों के नाम और मूर्तियों के चक्कर में पड़े हुए हैं गौरतलब है कि हार्दिक पटेल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अनेक मौके पर समर्थन करते हुए भी नजर आए हैं । लेकिन यह बात पूर्ण रूप से स्पष्ट है कि वह भी राज्य का नाम बदलने की कोशिश में है लेकिन केंद्र सरकार उनके इस काम में दिक्कत उत्पन्न कर रही है ।

