एसडीएम ने किया विवाहFeatured Article News 

आधी रात को मंदिर खुलवा कर हुआ एसडीएम का विवाह

प्रशासनिक अधिकारी जनता की देखभाल के लिए नियुक्त किए जाते हैं मगर कभी-कभी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जो लोगों के सामने चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आया। जब रात में गायत्री मंदिर खुलवा कर एसडीएम का विवाह हुुआ।

दरअसल खड्डा के एसडीएम रहे दिनेश कुमार का कुछ दिन पहले हापुड़ जिले में स्थानांतरण हो गया। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह अपना काम करने जिला मुख्यालय पहुंचे थे। वहां पर उनके साथ एक और युवती आई बताया जा रहा है कि युवती और प्रशासनिक अधिकारी दोनों 4 साल से एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

क्यों रात में ही हुआ एसडीएम का विवाह?

दरअसल शुक्रवार को खड्डा के पूर्व एसडीएम दिनेश कुमार जब शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे तो उनके साथ पिछले 4 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती भी वहां पर पहुंच गई और उसने जिलाधिकारी से पूरी बात बताते हुए शादी करने की इच्छा जताई। पहले तो युवती को काफी समझा-बुझाकर घर भेजने का प्रयास किया गया। मगर जब युवती नहीं मानी तो रात को 8:00 बजे रजिस्ट्री कार्यालय खुलवा कर दोनों के शादी की रजिस्ट्री करवाई गई। इसके गवाह एसडीएम के पद पर तैनात दो और प्रशासनिक अधिकारी बने। इसके बाद कुशीनगर के पडरौना शहर का गायत्री मंदिर रात को 12:00 बजे खुलवाया गया और इस मंदिर के अंदर हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी कराई गई।

लग चुका है शारीरिक शोषण का आरोप

दर्शन एसडीएम की पूर्व महिला मित्र आरोप लगाते हुए बताया कि वह पिछले 4 सालों से उनका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। एसडीएम ने कई बार उस पर एबॉर्शन करवाने का भी दबाव बनाया। शादी की बात करने पर एसडीएम ने बुरी तरह से उसकी पिटाई भी की। इस तरह की शिकायत के बाद जब एसडीएम बुरी तरह फंसते नजर आए तो उन्होंने मंदिर खुलवा एसडीएम ने किया विवाह और यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
आधी रात को मंदिर खुलवा कर एसडीएम ने किया विवाह
Article Name
आधी रात को मंदिर खुलवा कर एसडीएम ने किया विवाह
Description
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पटना और शहर में रात को 12:00 बजे गायत्री मंदिर खुलवा कर एक युवती के साथ खड्डा के पूर्व एसडीएम ने किया विवाह।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment