संस्कृत का श्लोकEntertainment News 

मशहूर सिंगर लेडी गागा ने ट्वीट किया संस्कृत का श्लोक

दुनिया की मशहूर सिंगर पॉप स्टार और हॉलीवुड अभिनेत्री लेडी गागा अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके चर्चा में रहने का कारण यूं तो उनके गाने, उनकी तस्वीरें रहा करती हैं। मगर इस बार लेडी गागा एक ऐसे विषय को लेकर चर्चा में हैं जो दुनिया भर के उनके फैंस को हैरान कर देने वाला है। दरअसल हाल ही में लेडी गागा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसा ट्वीट किया जिसने दुनिया भर के लोगों को अचंभे में डाल दिया।

लेडी गागा ने अपने टि्वटर हैंडल से एक संस्कृत का श्लोक ट्वीट किया। लेडी गागा ने लोका: समस्ता: सुखिनो भवंतु श्लोक ट्वीट किया। जिसका मतलब होता है कि संसार के सभी लोग सभी प्रकार से सुखी रहें। लेडी गागा के टि्वटर हैंडल से इस प्रकार का ट्वीट होने के बाद दुनिया भर से कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उनके ट्वीट को उनका सनातन धर्म के प्रति झुकाव भी मान रहे हैं।

ट्रेंड कर रहा है संस्कृत का श्लोक

लेडी गागा

लेडी गागा द्वारा संस्कृत का श्लोक किए जाने के बाद यह श्लोक पूरी दुनिया में ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। भारतीय लोगों ने इस बात पर लेडी गागा की खुलकर प्रशंसा की और खुश हुए। वहीं उनके जो अन्य देशों के फैंस हैं, उन्होंने इस पर हैरानी जताई। उनके जो अन्य देशों के फैंस हैं वह इसके पीछे का मतलब ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक अब तक इस ट्वीट को 84000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं वहीं 21000 से ज्यादा लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं।

कई हॉलीवुड स्टार्स का रहा है सनातन धर्म के प्रति झुकाव

लेडी गागा ही नहीं बल्कि कई ऐसे हॉलीवुड स्टार रहे हैं जिन्होंने सनातन धर्म के प्रति अपनी रुचि दिखाई है। इसके पहले हॉलीवुड के सुपरस्टार विल स्मिथ ने भी एक बार मीडिया से कहा था कि गीता पढ़ने से उनके जीवन में काफी बदलाव आए हैं। ऐसे में वह गीता को और ज्यादा पढ़ना चाहते हैं।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
मशहूर सिंगर लेडी गागा ने ट्वीट किया संस्कृत का श्लोक
Article Name
मशहूर सिंगर लेडी गागा ने ट्वीट किया संस्कृत का श्लोक
Description
विश्व की मशहूर पॉप स्टार और हॉलीवुड अभिनेत्री लेडी गागा ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट से एक संस्कृत का श्लोक ट्वीट कर तहलका मचा दिया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment