हरियाणा की नई सरकार कर सकती है दो उप मुख्यमंत्रियों पर विचार
हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने किसी तरह दोनों जगहों पर अपनी सरकार बनाने में एक बार फिर से लगभग सफलता पा ली है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। मगर फिर भी जननायक जनता पार्टी की सहायता से भाजपा हरियाणा में एक बार फिर से अपनी सरकार बनाएगी।
2019 में गठित इस सरकार की अगुवाई एक बार फिर से मनोहर लाल खट्टर करेंगे। यह बात लगभग तय हो चुकी है। भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होनी है। यह मात्र एक औपचारिकता है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को लगभग 2:00 बजे मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार सरकार के अंदर दो उप मुख्यमंत्रियों पर विचार किया जा सकता है।
बैठक में दो उप मुख्यमंत्रियों पर विचार होगा प्रमुख मुद्दा
विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला भी पहुंचेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि विधायक दल की बैठक के बाद मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण से मिलकर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वही इसके पहले जजपा के प्रमुख दुष्यंत चौटाला राज्यपाल से मिलकर भाजपा को समर्थन देने संबंधी पत्र राज्यपाल सत्य देवनारायण को पेश करेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 40 जबकि जननायक जनता पार्टी को 10 सीटें प्राप्त हुई। सरकार बनाने के लिए कुल सीटों की संख्या 46 होनी चाहिए थी। पिछले बार हुए चुनाव में भाजपा को 48 सीटें प्राप्त हुई थीं। मगर इस बार भाजपा केवल 40 सीटों तक ही सिमट कर रह गई। दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने यह स्पष्ट कर दिया था कि मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का होगा जबकि दो उप मुख्यमंत्रियों पर विचार के बाद उपमुख्यमंत्री का पद क्षेत्रीय पार्टी को दिया जाएगा।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



