चुनावElections 2019 News politics 

दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती हैं साध्वी प्रज्ञा

लोकसभा चुनाव 2019 का रण तैयार हो चुका है। हर पार्टी अपने वीर योद्धाओं को चुन-चुन कर उतार रही है। कांग्रेस ने भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह को उतारा है, जिसकी घोषणा स्वयं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की। बीजेपी ने अभी उपने भोपाल सीट के प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। मांलेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। साध्वी प्रज्ञा ने अपनी इच्छा जताते हुए कहा- ‘ये धर्म और अधर्म की लड़ाई है। मैं देश के दुश्मनों को खुली चुनौती देती हूं और देश के दुश्मनों के खिलाफ संघर्ष करने को हमेशा तैयार हूं। राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को निभाने के लिए हमें आगे आना चाहिए। अगर संगठन मौका देगा तो मैं तैयार हूं।‘

कांग्रेस का भरोसा दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के सदस्य हैं। साथ ही दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उनके नाम की घोषणा भले ही भोपाल से हो चुकी हो लेकिन वो राजगढ़ से चुनाव लड़ना चाहते थे। भोपाल सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है और इसी सीट की चुनौती का सामना करने के लिए कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा हैं, जिस फैसले से वो सहमत भी है। 2003 से उन्होंने कोई लोकसभा या विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है।

साध्वी प्रज्ञा आखिर हैं कौन?
2008 के मालेगांव ब्लास्ट से पहले शायद ही किसी ने साध्वी प्रज्ञा का नाम सुना होगा। आरएसएस और एबीवीपी की सदस्य रह चुकीं प्रज्ञा का जन्म मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कछवाहा गांव में हुआ था। उन्होंने इतिहास में पोस्ट ग्रैजुएट किया है और हमेशा अपने तीखे बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।
वह 9 सालों तक जेल में मालेगांव ब्लास्ट की सजा काट चुकी हैं। इसी दौरान यूपीए की सरकार ने भगवा आतंकवाद का मुद्दा गढ़ा। प्रज्ञा 2007 के सुनील जोशी हत्याकांड की आरोपी भी रह चुकी हैं जो कि आरएसएस के प्रचारक थें। लेकिन कोर्ट ने इन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया।

इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी जोरशोर से कमबैक करना चाहती है और इस आर-पार की जंग में कोई भूल नहीं चाहती। अब देखना ये होगा कि क्या बीजेपी भगवा आतंकवाद का चहेरा रह चुकीं साध्वी प्रज्ञा को टिकट देती है या साफ छवि के किसी और नेता को। इस बात का फैसला बीजेपी की लिस्ट के आते ही हो जाएगा।

राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment