Breaking News Elections 2019 Trending 

अखिलेश और आज़म कहां से लड़ेंगे चुनाव

 उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के जिन 2 बड़े चेहरों के नाम की घोषणा के इंतजार में कुछ राजनीतिक पार्टियां बैठी थीं अब उन दो नामों की घोषणा हो चुकी है। जी हां हम बात कर रहे हैं समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अपनी बयानबाजी के कारण चर्चा में रहने वाले सपा नेता आजम खान की जिनके चुनाव लड़ने की घोषणा हो चुकी है।
यहां से लड़ेंगे चुनाव –  
लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने कई विशेष बैठक की और लगभग सभी ने अपनी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी, लेकिन समाजवादी पार्टी ने सपा के 2 बड़े चेहरों के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की थी, लेकिन अब समाजवादी पार्टी की ओर से इन 2 नामों पर मुहर लग गई है।
समाजवादी पार्टी की ओर से जारी किए गए 2 नामों में से पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का है। जी हां अखिलेश यादव इस बार पिता की राजगद्दी को संभालने के लिए उनके चुनावी क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करने जा रहे हैं। जिस सीट से अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ने जा रहे हैं इस सीट पर पहले उनके पिता मुलायम यादव चुनाव लड़ते आ रहे हैं। हालांकि इस बार भाजपा की लोकप्रियता को देखते हुए मुलायम सिंह यादव ने बड़ा फेरबदल किया है और वे मैनपुरी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो अखिलेश यादव ने अब आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान इस बार लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी रण में रामपुर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं कहा यह भी जा रहा है कि आजम खान को रामपुर में कड़ी टक्कर मिल सकती है लेकिन दूसरी ओर देखा जाए तो आजम खान को संसद का ज्यादा तजुर्बा नहीं रहा है वह केवल 1996 से 2002 के बीच ही सांसद रहे हैं। इसके अलावा आजम खान 9 बार विधायक रह चुके हैं और उत्तर प्रदेश में करीब 5 बार उन्होंने मंत्री पद को भी संभाला है। हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से किया गया गया यह फैसला काफी चौंकाने वाला है। जिसके तहत आजम खान को रामपुर से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर उतारा गया है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी को भी इस बात का इंतजार था कि अखिलेश यादव किस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। फिलहाल लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है ताकि वह लोकसभा चुनाव 2019 में विजय हासिल कर सकें।
Summary
Description
समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अपनी बयानबाजी के कारण चर्चा में रहने वाले सपा नेता आजम खान की जिनके चुनाव लड़ने की घोषणा हो चुकी है। 
Author
Publisher Name
indiaalive.in
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment