धोनी ग्लव्स विवादCricket News Trending World Cup 2019 

धोनी ग्लव्स विवाद पर पहली बार बेबाक होकर बोले ओपनर रोहित शर्मा

धोनी ग्लव्स विवाद : दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत के बीच हुए विश्व कप मैच में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को कीपिंग करते तो देखा ही गया लेकिन जब ज़ूम इन करते हुए कैमरे की नज़र उनके “बलिदान बैज” वाले कीपिंग ग्लव्स पर पड़ी तो विवाद खड़ा हो गया| जहाँ आईसीसी ने इस पर आपत्ति जताई तो एम एस धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बात मानने से ही साफ इंकार कर दिया|

भारत क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड(बीसीआई) ने आईसीसी से अपील करते हुए धोनी का पक्ष लिया| बात और बढ़ी तो क्रिकेट जगत के लोगों की प्रतिक्रियाओं के अलावा भारतीय सेना का इस पर स्पष्टीकरण भी आ गया कि यह बैज उससे समबन्ध ही नहीं रखता है क्योंकि यह आर्मी का बलिदान बैज नहीं है जैसा कि बताया जा रहा है|

Feminism versus Feminazism: A Social Question

धोनी ग्लव्स विवाद : आईसीसी मानता ही नहीं है ………..

लेकिन आईसीसी कहाँ मानने वाला था ? उसे तो मैदान पर तावीज़ पहनना ठीक लगता है लेकिन बलिदान बैज ग्लव्स पर हो तो उसकी आपत्ति करने वाली नियमावली खुल जाती है| अब भारत का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से है जिसको लेकर सभी खेमे उत्साहित है लेकिन रोहित शर्मा ने प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस पर बड़े ही बेबाक ढंग से धोनी ग्लव्स विवाद पर बात रखी|

रोहित शर्मा ने मीडिया से कहा :-

“मैं सच में नहीं जानता कि क्या हुआ है और क्यों| मैं न ही कप्तान हूँ और न ही तकनीकी चीज़ों में मेरा रुझान है लेकिन सबको अपनी बात रखने और अपना काम करने का अधिकार ज़रूर है , फिलहाल मेरा फोकस मैच पर है तो चलिए देखते है कल (09 जून) को ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध क्या होता है”|

आपको बता दें कि नियम के अनुसार क्रिकेट के मामलो में आईसीसी का आदेश अंतिम होता है हालाँकि देश का क्रिकेट बोर्ड उस पर अपील कर सकता है लेकिन अंतिम फैसला आईसीसी का मान्य होगा इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में एमएस धोनी अपने बलिदान बैज वाले ग्लव्स को नहीं पहन पाएंगे|

 

Watch these 10 Ethical and Honest interviews of Rajdeep Sardesai

Summary

Related posts

Leave a Comment