ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह शानदार कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा
9 जून को यानी कि आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप का 14वां मुकाबला इंग्लैंड के ओवल क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए टीम को एक ठोस शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की रोहित शर्मा ने इस मैच में अर्ध शतक लगाने के साथ ही एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो अब तक विराट कोहली भी अपने नाम नहीं कर पाए। इस मैच में शिखर धवन ने भी अर्ध शतक लगाया।
यह रिकॉर्ड बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले वह भारत के दूसरे बल्लेबाज भी बने। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन बनाने के मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर ,वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स और वेस्टइंडीज के डेसमंड हैंस पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल करने की श्रेणी में चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन नहीं बना पाए हैं।
जबरदस्त फॉर्म में है रोहित शर्मा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके भारतीय विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए भारत के पहले विश्व कप मैच में रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाकर भारत को जीत दिलाने में अपना अहम योगदान निभाया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस मैच में भी रोहित शर्मा ने पचासा लगाकर विरोधी टीम को यह जता दिया है कि भारत विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



