रोहित शर्मा ने शेयर की परिवार की ऐसी तस्वीर
आईपीएल का 12वां संस्करण बहुत ही रोमांचक इस स्थिति में पहुंच गया है और इसी बीच रोहित शर्मा ने अपने परिवार की तस्वीर को भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा किया है। जी हां, रोहित शर्मा ने अपने परिवार की तस्वीर को ट्विटर के जरिए साझा करते हुए बहुत ही प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। तो चलिए देखते हैं रोहित शर्मा के परिवार की वह तस्वीर जिसे टि्वटर पर लोगों ने पसंद किया है।
बेटी और पत्नी के साथ शेयर की तस्वीर –
At the end, this is what matters the most ❤️ pic.twitter.com/qnoB4jeQP9
— Rohit Sharma (@ImRo45) May 6, 2019
रोहित शर्मा टि्वटर पर काफी एक्टिव खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं और यही वजह है कि जब उन्होंने कल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की तो रोहित शर्मा ने अपनी इस खूबसूरत लम्हे को अपनी बेटी और अपनी पत्नी के साथ मैदान पर यादगार बनाने की कोशिश की।

रोहित शर्मा ने ट्विटर पर यह तस्वीर शेयर करते हुए अपने पिता प्रेम को जगजाहिर कर दिया कि मैच जीतने के बाद अगर कोई चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है तो वह है परिवार… रोहित शर्मा के द्वारा शेयर की गई परिवार की इस तस्वीर में रोहित शर्मा की बेटी के साथ उनकी पत्नी को भी देखा जा सकता है। शर्मा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है कि – और अंत में, “यही है जो सबसे ज्यादा महत्व रखता है।”
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के कप्तान और इंडियन क्रिकेट टीम के जाने-माने बल्लेबाज रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते हैं तो पूरे स्टेडियम में केवल तालियों की गड़गड़ाहट ही सुनने को मिलती है, लेकिन कल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए रोहित शर्मा ने जब अपना अर्धशतक पूरा किया तो उन्होंने जिस अंदाज से अपनी बेटी के लिए बल्ले के जरिए इशारा किया, तब उनके इस अंदाज ने, उनके पिता प्रेम को जगजाहिर कर दिया। दरअसल कल रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद अपनी बेटी को सुलाने के लिए अपनी पत्नी की तरफ एक बहुत ही प्यारा इशारा किया था।
आईपीएल 2019 में इस क्रम पर बल्लेबाजी करने आएंगे रोहित शर्मा

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

