नाना-तनुश्री मीटू मामला पहुँच गया है इस पड़ाव पर
नाना-तनुश्री मीटू मामला : बॉलीवुड में मीटू कैंपेन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को लेकर यौन शोषण के संगीन आरोप लगा डाले थे जिसके बाद कई अभिनेत्रियों ने कई फ़िल्मी जगत के पुरुषो के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से यौन शोषण का आरोप लगाए थे| रोचक बात थी कि इसने बॉलीवुड को दो धड़ो में बाँट के रख दिया|
एक पक्ष इसके प्रति संवेदनशील दिखा तो दूसरे ने इसको मौकापरस्ती बता डाला| खैर तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के मामले में पुलिस द्वारा नाना को राहत मिल गई है| पुलिस जाँच में तनुश्री दत्ता के आरोपो को बिना आधार के लगाया हुआ बताया गया है| करीब साल भर चली जाँच के बाद पुलिस ने केस को क्लोज करने कर फैसला लिया है| यह बात तनुश्री दत्ता के लिए बहुत बड़ा झटका है|
साड़ी में क्यों नज़र आईं सपना चौधरी
नाना-तनुश्री मीटू मामला : तनुश्री के वकील ने कहा……..
तनुश्री दत्ता के वकील ने इस पर कहा कि वह लोग हार नहीं मानेंगे और वह न्याय के लिए प्रयासरत रहेंगे और इसके खिलाफ आगे अपील करेंगे| तनुश्री दत्ता ने साल 2008 की फिल्म हॉर्न ओके प्लीज में नाना पाटेकर के साथ काम किया था जिसमें एक आइटम सांग के दौरान यौन शोषण करने का उन्होंने नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था वह भी घटना के दस साल बाद|
इस मामले के ट्रेंडिंग होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई और नाना पाटेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कर ली थी| हालाँकि उसकी जाँच शुरू से ही ढीली नज़र आई जिसके चलते नाना पाटेकर के खिलाफ स्ट्रांग केस नहीं बन पाया और ओशिवारा पुलिस न ही कोई गवाह न ही कोई सबूत नाना पाटेकर के खिलाफ जुटा पाई|
इस पहले भी मुंबई पुलिस द्वारा नाना पाटेकर को क्लीन चीट दिए जाने की ख़बर तेज़ी से चल रही थी लेकिन तनुश्री दत्ता के पक्ष ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार करते हुए खारिज कर दिया था और कहा था कि उन्होंने पुलिस से इसकी पुष्टि करवा ली है| अब देखना होगा कि तनुश्री दत्ता इस मामले में अगला कदम क्या होगा और क्या बॉलीवुड में अलग पड़े नाना पाटेकर किसी मूवी में अब नज़र आएंगे ?
ममता बनर्जी के खिलाफ डॉक्टर हुए एक , मिलकर लिया बड़ा विद्रोही कदम !

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

