ममता बनर्जी के खिलाफ डॉक्टर हुए एक , मिलकर लिया बड़ा विद्रोही कदम !
ममता बनर्जी के खिलाफ डॉक्टर : लोकतंत्र के नाम पर सत्ता में आयी ममता बनर्जी आज तानाशाही की ओर बढ़ रही है| अब सरकार का कुशासन इतना बढ़ है कि उसे प्रदेश के सरकार डॉक्टरों ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है| प्रदेश में सरकार डॉक्टर हड़ताल पर है| ममता बनर्जी की सरकार ने हड़ताल पर गए डॉक्टरों को काम पर लौटने की चेतावनी दी थी किन्तु उन्होंने सरकार के खिलाफ विरुद्ध जाकर अपना सामूहिक इस्तीफा भेज दिया है|
ममता बनर्जी के खिलाफ डॉक्टर : समझिये पूरा मामला
डॉक्टरों के हड़ताल पीछे एक मामला है| दरअसल सोमवार शाम को राजधानी कोलकाता के सेठ सुखलाल कर्णी मेमोरियल हॉस्पिटल में एक 70 साल के वृद्ध की मृत्यु हो गई थी| मृतक के परिवार वालो ने डॉक्टर को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया| उनका मत है कि डॉक्टर की लापरवाही से वृद्ध की मौत हुई थी| अगले दिन बाइक पर सवार कुछ लोगों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरो पर हमला कर दिया| उन्होंने एक रेजिडेंट डॉक्टर के सिर पर वार कर डाला जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है|
इसके बाद से आक्रोशित डॉक्टर हड़ताल पर जाकर बैठ गए| उनकी मांग है कि जब तक ड्यूटी के दौरान उन्हें पुलिस सुरक्षा और आरोपी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक उनका यह अनिश्चितकाल हड़ताल ऐसे ही चलता रहेगा| इधर सरकार ने डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफे को मानने से इंकार कर दिया है|
सरकार ने चेतावनी दी थी कि यदि हड़ताली डॉक्टरों समय रहते काम पर नहीं लौटे तो उन पर सख्त कार्यवाही होगी| इससे पहले ममता बनर्जी ने अपने मंत्री को भेजकर हड़ताली डॉक्टरों को समझाने के लिए भेजा था लेकिन डॉक्टरों ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया| ममता बनर्जी ने बिना तर्क एवं तथ्य के इसके पीछे सीपीएम और भाजपा की साज़िश बताई जो हमेशा ही उनके सरकार के खिलाफ लगी रहती है|
भाजपा संगठन बैठक अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में हुई

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

