Cricket News Sports 

अर्जुन पुरस्कार मिलने पर रविंद्र जडेजा का भावुक संदेश

वर्तमान समय में रविंद्र जडेजा भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिने जाते हैं। वह विश्वकप के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने हर बुरी परिस्थिति में टीम का सहयोग किया है। यही कारण था कि वह टीम में धोनी की पहली पसंद हुआ  करते थे। जब-जब टीम को बल्लेबाजी की जरूरत पड़ी तो जडेजा ने एक अच्छे बल्लेबाज की भूमिका निभाई और जब टीम को एक अच्छे गेंदबाज की आवश्यकता पड़ी तब उन्होंने एक अच्छे गेंदबाज का किरदार निभाया। हाल ही में रविंद्र जडेजा को भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार दिया है। जिसके बाद रविंद्र जडेजा का भावुक संदेश लोगों के सामने आया है।

बीसीसीआई ने पोस्ट किया रविंद्र जडेजा का भावुक संदेश

दरअसल 29 अगस्त गुरुवार की शाम को राष्ट्रपति भवन में रविंद्र जडेजा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाना था। मगर इस समय वह देश के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर गए हुए हैं। जहां पर भारतीय टीम टेस्ट मैच खेल रही है ऐसे में रविंद्र जडेजा अर्जुन पुरस्कार लेने भारत ना सके। मगर उन्होंने एक वीडियो के जरिए भारत सरकार को उन्हें अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित करने के लिए शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने अपने सभी सहयोगियों का भी शुक्रिया अदा किया।

जडेजा का भावुक संदेश

बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में उन्होंने कहा है कि यह पुरस्कार उन्हें क्रिकेट के मैदान पर देश के लिए और अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगा। वह सदैव देश के लिए क्रिकेट खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मैं हमेशा भारत का सिर गर्व से ऊंचा रखने का प्रयास करूंगा।

विश्व कप के कुछ मैचों में ही मिला था मौका

रविंद्र जडेजा को विश्व कप की टीम में शामिल किया गया था मगर उन्हें विश्व कप के मैचों के दौरान मौका नहीं दिया जा रहा था। आखिर में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में मौका पाया और अच्छा प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में रविंद्र जडेजा और बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और सबका दिल जीत लिया था।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
अर्जुन पुरस्कार मिलने पर रविंद्र जडेजा का भावुक संदेश
Article Name
अर्जुन पुरस्कार मिलने पर रविंद्र जडेजा का भावुक संदेश
Description
वेस्टइंडीज दौरे के कारण अर्जुन पुरस्कार न ले पाने के बाद बीसीसीआई ने रविंद्र जडेजा का भावुक संदेश वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment