राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में भक्तों की मची भगदड़, पीएम मोदी ने किया ट्वीट
आज राजस्थान के सीकर जिले में प्रसिद्ध बाबा खाटूश्याम मंदिर में एकादशी के उपलक्ष्य पर मासिक मेले के दौरान भगदड़ मच गई। जहां राजस्थान में भगदड़ मचने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत भी हो गई और 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल भी हो गईं। जहां घायल महिलाओं को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है।
सीएम ने कही ये बात
पीएम ने किया ट्वीट
पहले से जमा थी लाखों की भी़ड़
बता दे कि घटना सुबह करीब 5 बजे के आस-पास की है। सोमवार के दिन एकादशी की वजह से खाटू श्याम के मंदिर में लाखों की भीड़ पिछले 2 दिन से जमा है। सोमवार के दिन जब सुबह-सुबह मंदिर प्रशासन ने दर्शन के लिए गेट खोला तो भगदड़ मच गई और 3 महिलाएं उसके नीचे दब जाने से उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतकों की हो रही पहचान
जहां हादसे के बाद खाटू श्याम मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद घरवाले एक दूसरे के बारे में जानकारी लेने में लगे रहे। बता दें कि तीनों मृतकों के शवों को खाटूश्यामजी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां उनका पोस्टमार्टम होगा। हादसे के शिकार हुए लोगों की पहचान भी हो रही है।

