बिहार में हुआ बड़ा राजनीतिक फेरबदल, भाजपा और जेडयू के बीच टूटा गठबंधनBreaking News Featured Article News 

बिहार में हुआ बड़ा राजनीतिक फेरबदल, भाजपा और जेडयू के बीच टूटा गठबंधन

आज मंगलवार के दिन बिहार में बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ। जहां आज बिहार में भाजपा और JDU के बीच गठबंधन टूट गया। जानकारी के लिए आपको बता देंं कि प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार के घर मंगलवार के दिन हुई बैठक के दौरान यह बड़ा निर्णय लिया गया। जहां अब यह फेरबदल होने के बाद अब बिहार में जेडयू एवं लालू यादव की पार्टी आरजेडी के सहयोग नई सरकार का गठन होगा।

यहां बैठक है जारी

हालांकि, कांग्रेस ने पहले ही नीतीश और तेजस्वी की अगुवाई में नई सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं, दूसरी तरफ राबड़ी आवास पर भी बैठक जारी थी। जिसमें आगे के कदमों पर क्या होना है इस बारे में विचार किया जा रहा था। तो वहीं, मीटिंग के बाद तेजस्वी बाहर आए मगर फिर दो दोबारा आवास के भीतर चले गए।

खास बात

जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल से कुछ समय लिया है। जहां राज्यपाल फागू सिंह चौहान से लगभग 4 बजे मिलने का वक़्त तय हो सकता है। जहां वह दोपहर लगभग 2 बजे राजभवन जा सकते हैं। जिसके लिए केवल तीस मिनट दोनों के बीच मुलाकात संभव हो सकती है।

इन्होंने कही ये बात

बता दें कि इससे पहले, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि बिहार में कानून का राज है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मै उद्योग मंत्री के तौर पर आपसे बात कर रहा हूं। मुझे अभी क्या हो रहा है इसकी जानकारी नहीं है। न ही किसी ने फोन किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए पर भरोसा व्यक्त किया।

Related posts

Leave a Comment