कामनवेल्थ गेम्स 2022- दीपक पूनिया ने पाकिस्तान के पहलवान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
इस बात 22 वें कामनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियो की बात करें तो एक से बढ़कर एक प्रदर्शन देखने को मिल रही है। जहां शनिवार के दिन 86 किलोग्राम भारवर्ग के फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में भारत के जाने-माने पहलवान दीपक पूनिया ने फाइनल मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के पहलवान मो. इनाम को 3-0 परास्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
सेमीफाइनल मैच में इनसे हुआ मुकाबला
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सेमीफाइनल मैच में दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल मैच में कनाडा के एलेगजेन्डर मोर को एक कठिन बाउट में 3-1 से हराकर फाइनल में पहुंच गए थे। जहां दीपक पूनिया ने शुरू से लेकर अंत तक एक भी मैच हाथ से जाने नहीं दिया और आखिरकार फाइनल जीतकर भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल ले आएं।
लगातार बढ़त बनाएं रहे दीपक
दरअसल, फाइनल मैच में दीपक पूनिया का मुकाबला पाकिस्तान के रेसलर मो. इनाम के साथ हुआ। जहां पहले हाफ में दोनों ही डिफेंसिव नजर आए लेकिन दीपक ने शुरुआत करके इनाम को मैट के बाहर धकेलकर एक अंक अर्जित कर लिया और फिर उन्हें एक और अंक और हासिल हुआ। साथ ही उनकी बढ़त 2-0 की हो गई। वहीं, पहला हाफ खत्म होने के साथ दीपक ने इनाम पर 2-0 की बढ़त लगातार बनाएं रहे।
इस तरह हासिल किया गोल्ड
फिर इसके बाद दूसरे हाफ में पूनिया ने एक और अंक हासिल करके अपनी बढ़त 3-0 तक पहुंचा दी। फिर भी इनाम कोई मूव लगाते हुए नजर नहीं आए लेकिन पूनिया ने इस दौरान कई मूव के प्रयास किए। हालांकि, वो भी अंक लेने में सफल नहीं हो सकें लेकिन दूसरे हाफ के खत्म होने तक उनकी बढ़त 3-0 की रही और उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। बता दें कि दीपक पूनिया ने कामनवेल्थ गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता है।

