चुनाव आते ही राहुल गांधी जनेऊ पहनकर हिंदुत्व का ढोंग करते हैं – सीएम योगी आदित्यनाथ
राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार – प्रसार करने के लिए गये, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बयानबाजी किया । सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव आते ही राहुल गांधी को हिंदू धर्म याद आने लगता है और राहुल गांधी जनेऊ पहनकर हिंदुत्व होने का ढोंग करने लगते हैं । वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आतंकवाद को बढ़ावा देने में समर्थन करती है ।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि जिन राहुल गांधी के परदादा कहा करते थे कि मैं एक्सीडेंट ली हिंदू हो गया हूं । राहुल गांधी जनेऊ पहनकर खुद को धार्मिक हिंदू कह रहे हैं और इसी बात का ढोंग रचा रहे हैं । मंदिर – मंदिर जाकर दिखावा भी करते हैं कि मैं हिंदुत्व श्रेणी में हूं । इस बाह्य पाखंड से यह नहीं साबित होता है कि वह हिंदू धर्म के है ।
चुनाव आते ही राहुल गांधी जनेऊ पहनकर हिंदुत्व का ढोंग करते हैं
लोकतंत्र के अंदर आतंकवाद , नक्सलवाद और अलगाववाद के लिए कोई स्थान नहीं होता है । अपनी पराजय से व्याकुल कांग्रेस के नेता आज इस देश के अंदर देश के वीर जवानों की शहादत का भी सम्मान नहीं कर रहे हैं और नक्सलवादियों और आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं । सीएम योगी आदित्यनाथ ने मकराना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की राहुल गांधी जनेऊ पहनकर हिंदुत्व का ढोंग करते हैं और यह भी कहा कि कांग्रेस आतंकवाद को बढ़ावा देने में हमेशा सहयोग देती रही है । राजनीति स्वार्थ के लिए आतंकवाद और नक्सलवाद को हमेशा समर्थन देती है । राज बब्बर का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता हमेशा कहते हैं कि नक्सलवादी क्रांतिकारी हैं । अब बताइए इन्हें यह बात कौन समझाएं ?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा राहुल गांधी जनेऊ पहनकर हिंदुत्व का ढोंग करते हैं और कांग्रेस हमेशा विभाजन और बंटवारे की राजनीति करती रहती है । इसी का परिणाम है कि आतंकवाद इतना ज्यादा पनपता था । कांग्रेस सेना के जवानों से कहती रहती थी कि आतंकवादी गोली आतंकवादी गोली चलाएंगे । तभी सेना के जवान उसके जवाब में गोली चलाएंगे । क्या यह संभव है ? क्या जवान आतंकवादियों के गोली चलाने का इंतजार करेंगे ? अब ऐसा नहीं है ।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब लोगों पर विपत्ति आती है तो राहुल गांधी को उनकी नानी याद आती है और वह इटली चले जाते हैं ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

