राहुल गांधी यूपी पुलिसEntertainment Featured Article News politics Trending 

राहुल गांधी ने यूपी पुलिस पर कसा तंज, जानिए क्या कहा मीडिया के बारे में

आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जिसके ज़रिए प्रयोग होने वाले विभिन्न सॉफ्टवेयर को लोग बड़ी आसानी से अपने स्मार्टफोन पर यूज कर रहे हैं। क्योंकि सस्ते और टिकाऊ स्मार्टफोन इस समय बाज़ार में उपलब्ध हैं और लोग इसका प्रयोग सबसे ज्यादा सोशल मीडिया को प्रयोग करने में ही करते हैं। लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया इतना ख़तरनाक हो जाता है कि किसी मुख्यमंत्री के बारे में एक पोस्ट करने पर ही पत्रकार/आम नागरिक को भी गिरफ्तार कर लिया जाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं इसी मामले से जुड़े हुए एक मामले कि जब पत्रकार प्रशांत कनौजिया को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुलिस के द्वारा छोड़ा गया तब यूपी पुलिस पर राहुल गांधी ने तंज कसा।

क्या कहा राहुल गांधी ने –

आपने प्रशांत कनौजिया का मामला तो बहुत अच्छे से सुन लिया होगा क्योंकि स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने वाले प्रशांत कनोजिया पिछले कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में कथित रूप से एक आपत्तिजनक पोस्ट कर दी थी और उन्हें पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था वह कई दिनों से पुलिस की हिरासत में थे और कल सुप्रीम कोर्ट में उनके पत्नी के द्वारा याचिका दायर की गई जिस पर सुनवाई करते हुए आज उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिहा कर दिया गया और पत्रकार की रिहाई के बाद यूपी पुलिस पर राहुल गांधी ने तंज कसा।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर केरल और उत्तर प्रदेश में भेदभाव करने का लगाया आरोप

 

यूपी पुलिस पर राहुल गांधी ने तंज कसा और बयान देते हुए कहा कि – “अगर मेरे खिलाफ झूठी और मनगढ़ंत रिपोर्ट बनाने वाले पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाए तो कई मीडिया संस्थानों में स्टाफ की भारी कमी पड़ जाएगी।” यूपी पुलिस पर राहुल गांधी ने तंज कसा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर भी निशाना साधा।

राहुल गांधी ने दी नरेंद्र मोदी को बधाई

 

आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक मीम बनाने वाली महिला को भी पश्चिम बंगाल पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्हें छोड़ा गया। और इसी मौके का फायदा उठाते हुए आज राहुल गांधी ने यूपी पुलिस पर तंज कसा है।

 

राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को बताया फर्जी, दिया ये आदेश

Related posts

Leave a Comment