राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर केरल और उत्तर प्रदेश में भेदभाव करने का लगाया आरोप
जब से राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी से लोकसभा चुनाव हार गए हैं तब से वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर काफी ध्यान दे रहे हैं। शुक्रवार से राहुल गांधी अपने नए निर्वाचित क्षेत्र वायनाड लोकसभा सीट में रैलियां कर रहे हैं। जहां पर वाह भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई तरह के आरोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी ने दो जगह से चुनाव लड़ा था एक उत्तर प्रदेश की अमेठी से और दूसरा केरल के वायनाड से। अमेठी में तो राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं केरल की वायनाड लोकसभा सीट से उन्हें जीत मिली वायनाड में अपनी रैली के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यह आरोप लगाया कि उनके लिए उत्तर प्रदेश और केरल कभी भी एक बराबर नहीं हो सकता है।
भाजपा शासित और गैर भाजपा शासित प्रदेशों में होता है भेदभाव
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गैर भाजपा शासित प्रदेशों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के लिए कभी भी उत्तर प्रदेश और केरल एक समान नहीं हो सकते। इसलिए उन्हें केंद्र सरकार से सहयोग की कोई उम्मीद नहीं है। वायनाड लोकसभा सीट में मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए अपने रोड शो के अंतिम दिन राहुल गांधी ने कहां की भाजपा नफरत की राजनीति में अंधी हो गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक की विचारधारा उन लोगों को भारतीय भी नहीं मानती जो उनकी विचारधारा को नहीं मानते हैं।
मोदी ने केरल को भी बताया था बनारस जैसा
दरअसल कुछ दिनों पहले केरल के गुरुवायूर में दिए गए अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद हमारी यह जिम्मेदारी होती है कि हम देश के 130 करोड़ लोगों का ख्याल रखें। इसलिए मुझे केरल भी उतना ही प्यारा है जितना कि बनारस। भाजपा केवल चुनावी राजनीति नहीं करती बल्कि वह देश को राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने का पूरा प्रयास करती है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



