रेप इन इंडिया | Rape in IndiaBreaking News News politics 

राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ पर सदन में मचा बवाल, स्मृता ईरानी संग अन्य महिला सांसदों ने की माफी की मांग

देश अभी एक समस्या से उबर ही नहीं पाया था की लोकसभा में एक और नया बखेड़ा खड़ा हो गया, जी हाँ और ये बखेड़ा जुड़ा हुआ है कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से. ये तो हम सभी जानते हैं की राहुल गाँधी अक्सर ही अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में आ जाया करते हैं, और फिलहाल झारखण्ड में अपनी रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसी बात बोल दी जिसके बाद से तो बीजेपी की महिला नेताओं समेत अन्य राहुल के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं और उनसे माफ़ी मांगने की जिद पर अड़ गयीं. बात सिर्फ इतनी ही नहीं थी, राहुल गांधी ने तो मेक इन इंडिया की तुलना रेप इन इंडिया से भी कर डाली थी.

राहुल गांधी : हिंदुस्तान बना बलात्कार की राजधानी

जैसा की बताया जा रहा झारखंड की रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदुस्तान ‘बलात्कार की राजधानी’ बन गया है. फिर क्या, अब तो इस मामले ने इतनी ज्यादा टूल पकड़ ली की शुक्रवार को इसी पर बड़ा हंगामा शुरू हो गया और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी से माफी की मांग करने लगीं.

इतना ही नहीं इसके अलावा संसद में स्मृति इरानी ने यह भी कहा कि ‘गांधी खानदान के सदस्य ने कहा है कि महिलाओं का बलात्कार होना चाहिए, देश में हर कोई बलात्कारी नहीं है. जो बलात्कारी है, उसे कानून सजा देता है. हर महिला को कलंकित नहीं किया जा सकता है, इसपर एक्शन लेना चाहिए.’

उन्नाव रेप केस पीड़िता की मृत्यु के बाद परिवार वालों का फूटा गुस्सा

गुस्से से लाल स्मृति ईरानी ने यह तक कह दिया कि देश कि महिलाएं उनकी बपौती नहीं हैं जो उन्होने रेप इन इंडिया का बयान देने का दुस्साहस किया, ऐसे में उसपर एक्शन जरूर लेना चाहिए. स्मृति ईरानी ही नहीं बल्कि राहुल गांधी के इस बयान से कई महिला सांसद नाराज हुई. स्मृति ईरानी के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल खुलेआम कह रहे हैं कि रेप इन इंडिया, तो क्या वो दुनिया को भारत में आकर बलात्कार करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं.

आखिर क्या थे राहुल गांधी के बोल?

पूरे मुद्दे को जानने के बाद यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर राहुल गांधी ने कहा क्या था, तो बात ये हुई कि गुरूवार को जब राहुल गांधी झारखंड की मेहराना रैली में मोदी सरकार पर हमला कर रहे थें तभी उन्होने कह दिया कि ‘देश में नरेंद्र मोदी ने कहा था मेक इन इंडिया, अब जहां भी देखो वहा मेक इन इंडिया नहीं बल्कि रेप इन इंडिया है. अखबार का पन्ना पलटो तो झारखंड में महिला से बलात्कार, यूपी में नरेंद्र मोदी के विधायक ने महिला का रेप किया… हर प्रदेश में हर रोज ऐसे में यह ‘रेप इन इंडिया’ बन गया है.

वैसे यह पहली बार नहीं हुआ है जब ऐसा बयान कांग्रेस की तरफ से सुनने को मिला है बल्कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी ऐसा ही बयान दिया था और भारत को रेप इन इंडिया बताया था. ये बात अलग है कि अधीर रंजन चौधरी ने बयान पर बवाल के बाद माफी मांग ली थी मगर राहुल इस मामले पर फिलहाल माफ़ी मांगने से साफ़ इन्कार कर दिया है.

Related posts

Leave a Comment