Breaking News Crime News 

उन्नाव रेप केस पीड़िता की मृत्यु के बाद परिवार वालों का फूटा गुस्सा

उन्नाव रेप केस के बाद जलाई गई पीड़िता ने शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़िता के पिता ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें उनकी बेटी की मृत्यु की सूचना नहीं दी। अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हुए पीड़िता के पिता ने कहा कि चाहे उन दरिंदों को फांसी दी जाए या उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा जाए। पीड़िता के पिता ने कहा, जिस तरह हैदराबाद कांड के आरोपियों को मारा गया ऐसे ही हमारी बेटी के दरिंदों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाना चाहिए या फिर फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सजा मिलने के बाद बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। वहीं पीड़िता की मृत्यु के बाद उनके भाई ने दरिंदों को के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

उन्नाव रेप केस में  सफदरजंग के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉक्टर सुनील गुप्लात ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा करते हुए कहा कि शरीर पर जहर और घुटन के कोई संकेत नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के अनुसार पीड़िता की मौत पूरी तरह जलने की वजह से हुई है।

जरूर देखें – उन्नाव रेप केस पीड़िता अस्पताल में आखिर क्यों हुई भर्ती ?

वह इस घटना के बाद यूपी में सियासी गर्मी भी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘ये उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कार्यकाल में पहली घटना नहीं है। याद करिए वो समय जब एक बेटी मुख्यमंत्री आवास के सामने न्याय मांग रही थी, उसे न्याय नहीं मिला तो उसने आत्मदाह की कोशिश की। उन्नाव की एक बेटी ने तो अपना पूरा परिवार खो दिया। कौन था आरोपी। भाजपा के नेता। उन्नाव की इस घटना के लिए कौन दोषी है। इसके लिए भाजपा ही जिम्मेदार है। जो लोग आरोपी हैं, वो भी भाजपा से ही जुड़े हैं। उस बेटी का जब पूरा शरीर जला तो वो भागी। मदद की गुहार के साथ। क्या आज के समय में ऐसी घटना होगी कि कोई जिंदा जला देगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी के हटे बिना कानून व्यवस्था लागू नहीं हो सकती।’’

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।

Related posts

Leave a Comment