तो इस वजह से प्रियंका गांधी राजनीती में आई, कारण जान कर आप भी रह जायेंगे दंग
इसमें कोई शक नहीं कि जब से प्रियंका गांधी राजनीती में आई है तब से हर किसी के मन में कांग्रेस के इस फैसले को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे है। जी हां अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर इतने सालो के बाद ही क्यों प्रियंका गांधी राजनीती का हिस्सा बनी है। हालांकि कांग्रेस के कार्यकर्त्ता तो काफी सालो से ही यह मांग कर रहे है कि प्रियंका गांधी को राजनीती में लाया जाएँ। मगर अब अचानक से प्रियंका गांधी के महासचिव बनने के बाद हर कोई हैरान है और अपने सवालों का जवाब जानना चाहता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले प्रियंका गांधी परदे के पीछे रह कर ही कांग्रेस पार्टी के अहम फैसले लेने में मुख्य भूमिका निभाती थी।

तो इस वजह से राजनीती में आई प्रियंका गांधी..
मगर जब से कांग्रेस पार्टी पर लगातार राजनीतिक हमले होने शुरू हुए है, तब से प्रियंका गांधी ने भी मंच के सामने आ कर कांग्रेस पार्टी को संभालने का फैसला कर लिया। जी हां शायद इसी वजह से प्रियंका गांधी राजनीती में आई है। बहरहाल आज कल वो राजनीती के खेल में बेहतरीन खिलाडी बनने की पूरी तैयारी कर रही है और ऐसा लगता है कि अपने इस लक्ष्य में वह कामयाब भी हो चुकी है। वो इसलिए क्यूकि जब से प्रियंका ने राजनीती में कदम रखा है, तब से हर किसी की जुबान पर केवल उन्ही का नाम है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि इससे पहले जब राहुल गांधी को उपाध्यक्ष बनाया गया था, तब भी पार्टी में प्रियंका गांधी को लाने की मांग की जा रही थी।
हालांकि प्रियंका गांधी से जब भी पार्टी में शामिल होने को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने अपने परिवार और बच्चो को संभालने की बात कह कर हर बार इस मुद्दे को टाल दिया। मगर जब उनके पति रॉबर्ट वाड्रा पर क़ानूनी शिकंजा कसा तो उन्होंने इस लड़ाई को खुद लड़ने का फैसला किया। यहाँ तक कि जब कांग्रेस पार्टी को तीन राज्यों में जीत मिली, तब प्रियंका गांधी की उलझने और भी दूर हो गई। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने विदेश जाने से पहले पार्टी के अध्यक्ष और अपने भाई राहुल गांधी को अपने राजनीती में आने के फैसले की जानकारी दे दी थी। यानि प्रियंका गांधी के राजनीती में आने की जानकारी सिर्फ राहुल और सोनिया गांधी को ही थी।
बहरहाल इसे पढ़ने के बाद ये तो समझ आ ही चुकी है कि केवल कांग्रेस पार्टी को बचाने के लिए ही प्रियंका गांधी राजनीती में आई है।
राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



