प्रियंका गांधी के बच्चो कोFeatured Article Interesting News politics Trending हिन्दी लेख 

प्रियंका गांधी के बच्चो को ढाल बना कर राहुल गांधी ने मीडिया के सामने दिया ये जवाब

ये तो सब जानते है कि कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को राजनीती में ला कर एक बड़ा दांव खेलने की कोशिश की है। हालांकि प्रियंका गांधी के राजनीती में आने के बाद से ही राजनीती का माहौल काफी गर्म हो चुकी है। वही दूसरी तरफ राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के बच्चो को ढाल बना कर मीडिया के सामने कुछ ऐसा जवाब दिया है, जिस पर यकीन करना वास्तव में काफी मुश्किल है। दरअसल प्रियंका गांधी को आमतौर पर उनके भाई राहुल गांधी और उनकी माँ सोनिया गांधी के साथ कई मौको पर देखा जाता था। मगर इससे पहले उन्होंने कभ भी औपचारिक रूप से राजनीती में कदम नहीं रखा था। गौरतलब है कि अब प्रियंका गांधी को औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में महासचिव का पद मिल चुका है।

राहुल गाँधी ने प्रियंका के राजनीती में देर से आने को लेकर दिया ये जवाब

बहरहाल अगर खबरों की माने तो अब मीडिया में प्रियंका गांधी के राजनीती में देर से आने की वजह काफी चर्चा में है और राहुल गांधी से ये सवाल किया जा रहा है कि आखिर प्रियंका गांधी को राजनीती में पहले क्यों नहीं लाया गया। तो ऐसे में राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के बच्चो को ढाल बना कर अपना बचाव किया है। जी हां इस सवाल पर राहुल गांधी ने जो जवाब दिया है वो काफी हैरान कर देने वाला है। बता दे कि राहुल गांधी का कहना है कि ऐसा बिलकुल नहीं है कि प्रियंका को केवल दस दिन पहले ही राजनीती में लाने का फैसला किया गया है, बल्कि यह फैसला तो कई साल पहले ही हो चुका था।

बहरहाल राहुल गाँधी का कहना है कि मेरी बहन का राजनीती में आने का फैसला तो काफी साल पहले ही हो गया था। मगर अपने बच्चो की देखभाल करने के कारण वह राजनीती में देर से आई। दरअसल राहुल गांधी का कहना है कि इससे पहले प्रियंका गांधी के बच्चे काफी छोटे थे, लेकिन अब प्रियंका गांधी का बेटा यूनिवर्सिटी में पढ़ता है और उनकी बेटी भी जल्दी ही यूनिवर्सिटी में जाने वाली है। तो ऐसे में प्रियंका गांधी बिना अपने बच्चो की चिंता किए अब राजनीती में कदम रख सकती है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी ने इतने सालो बाद राजनीती में कदम रखा है।

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के बच्चो को ढाल बना कर बखूबी इस सवाल का जवाब दे दिया। वैसे क्या आप लोगो को भी यही लगता है कि प्रियंका गांधी के राजनीती में देर से आने की असली वजह यही है ?

राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
प्रियंका गांधी के बच्चो को ढाल बना कर राहुल ने मीडिया को दिया जवाब - India Alive
Article Name
प्रियंका गांधी के बच्चो को ढाल बना कर राहुल ने मीडिया को दिया जवाब - India Alive
Description
राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के बच्चो को ढाल बना कर मीडिया के सामने कुछ ऐसा जवाब दिया है, जिस पर यकीन करना वास्तव में काफी मुश्किल है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment