सनी देओल का डायलॉगFeatured Article News politics Trending 

प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया सनी देओल का डायलॉग

लोकसभा चुनाव 2019 की उठापटक के बीच सभी राजनीतिक पार्टियां उस दिन का इंतजार कर रही हैं जब अगले महीने की 23 तारीख को 17वीं लोकसभा के गठन के लिए जीती हुई पार्टी की घोषणा की जाएगी। लेकिन इन सब के बीच भारतीय जनता पार्टी ने गुरदासपुर से बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल को लोकसभा चुनाव के इस मैदानी जंग में उतारा है और इसी दौरान प्रधानमंत्री ने सनी देओल का डायलॉग दोहराया है। जी हां, सनी देओल का डायलॉग दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने एक बात लिखी है जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है तो चलिए जानते हैं क्या है वह सनी देओल का डायलॉग जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया है ट्वीट –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सनी देओल से एक औपचारिक मुलाकात की इस दौरान सनी देओल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई मुद्दों पर काफी लंबी बातचीत हुई इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में भी एक दूसरे से विचार साझा किए। क्योंकि पंजाब के गुरदासपुर सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल को मैदान में उतारा गया है। वहीं इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी इतने खुश हुए कि उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सनी देओल का एक डायलॉग शेयर कर दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में सनी देओल के डायलॉग जिक्र करते हुए लिखा है कि –
सनी देओल के बारे में मुझे जो समझ आया, वह एक बेहतर भारत के लिए गहरा जुनून है। आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। हम सभी गुरदासपुर में उनकी जीत के लिए तैयार हैं।
हम दोनों सहमत हैं –  हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा! आपको याद होगा कि आज सनी देओल की लोकप्रिय फिल्म गजल का ऐसा डायलॉग है जो फिल्म के रिलीज होने के साथ ही पूरे भारत में छा गया था। साथ ही साथ इस फिल्म का डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर रटा हुआ है। जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से शेयर करके लोगों के दिलों में एक बार फिर से देश प्रेम की भावना को जागृत कर दिया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सनी देओल से मुलाकात करके उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में गुरदासपुर सीट से जीत हासिल करने की शुभकामनाएं भेंट की। साथ ही साथ उनसे राजनीतिक विचारों का आदान-प्रदान भी किया। जिससे लोकसभा चुनाव 2019 में वह एक रिकॉर्ड जीत हासिल कर सकें।

Related posts

Leave a Comment