वाराणसी की सीट पर कांग्रेस में बवाल
लोकसभा चुनाव 2019 का महासंग्राम शुरू हो चुका है और सभी राजनीतिक पार्टियों ने लगभग सभी लोकसभा सीटों पर अपने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुके हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से वाराणसी लोकसभा सीट पर काफी गहमागहमी देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वाराणसी से नामांकन करने के पश्चात अपनी मजबूत दावेदारी विपक्ष के सामने पेश कर दी लेकिन वाराणसी की लोकसभा सीट के लिए अब कांग्रेस में बवाल हो चुका है। जी हां कांग्रेस में बवाल इसलिए मचा हुआ है क्योंकि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब यह माजरा कुछ और हो चुका है जिसकी वजह से कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है।
क्या मचा है बवाल –
गुरुवार को कांग्रेस ने वाराणसी लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी लेकिन घोषणा करने के बाद ही पूरे कांग्रेस पार्टी में कौतूहल छा गया कि आखिर लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वाराणसी लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में क्यों नहीं उतारा गया ? और यही वजह रही कि कांग्रेस में बवाल मच गया। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की घोषणा करते हुए वाराणसी लोकसभा सीट से अजय राय को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस पार्टी से जब इस बारे में बात की गई तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अलग-अलग शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी।
कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा से जब इस मसले पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि, “यह गलत है कि राहुल गांधी को उन पर भरोसा नहीं था। यह प्रियंका गांधी जी का अपना फैसला था।उनके पास अपनी और भी जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने सोचा कि एक सीट पर ध्यान देने से अच्छा है कि वह उस काम पर ध्यान दें, जो उन्हें सौंपा गया है तो यह फैसला भी उनका था और उन्होंने ही लिया।”
सैम पित्रोदा के इस बयान से एक बात तो साफ प्रतीत होती हुई दिख रही है कि प्रियंका गांधी वाड्रा का मुख्य लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2019 नहीं बल्कि वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए लगी हुई हैं। वहीं राजीव शुक्ला से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर आपको याद हो तो उन्होंने पहले दिन से कहा था कि- ” वह वाराणसी से लड़ना चाहती हैं और यह भी कहा था कि यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का फैसला था।”
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन करने से पहले वाराणसी में एक विशाल रोड शो किया जो लगभग 7 किलोमीटर लंबा था इस दौरान जो जन सैलाब सड़कों पर उमड़ा उसे देख कर विपक्ष के भी रोंगटे खड़े हो गए और यही वजह रही कि शायद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करने के बारे में सोचना भी ठीक नहीं समझा यही वजह है कि वाराणसी लोकसभा सीट पर अब कांग्रेस में बवाल मच गया है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

