हरियाणा की दो तिहाई से ज्यादा सीटों पर बीजेपी की जीत के आसार
एक न्यूज़ चैनल के ओपिनियन पोल सर्वे के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी की प्रचंड वापसी होती दिखाई दे रही है. हरियाणा असेम्बली इलेक्शन में बीजेपी को दो तिहाई सीटों से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के आसार दिखाई दे रहे हैं. सर्वे में ये भी सामने आया है कि हरियाणा जहाँ 90 विधान सभा सीट हैं, उनमे से 78 पर बीजेपी को जीत मिल सकती है. जबकि सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस सिर्फ 8 सीटों पर सिमटती नज़र आ रही है. हरियाणा की जेजेपी यानी जननायक जनता पार्टी को 1 सीट तथा अन्य को 3 सीटें मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं.

इस बार हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग होने वाली है, जबकि वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी. इस बार हरियाणा में मतदाताओं की संख्या क़रीब 1.58 करोड़ है. दरअसल 2014 में हुए विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज़ की थी. और बाकी पार्टियों में कांग्रेस ने 15 सीटें, इंडियन नेशनल लोकदल (राज्य की तीसरी बड़ी पार्टी) ने 19 सीटें और हरियाणा जनहित कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थीं. अब जिस हिसाब से पूरे देश के साथ साथ हरियाणा की राजनीती ने रुख बदला है, उसमे इंडियन नेशनल लोकदल(INLD) के बुरी तरह हारने की आशंकायें जताई जा रही हैं. और साथ ही पिछली बार 2 सीटें जीतने वाली हरियाणा जनहित कांग्रेस को इस बार 1 सीट मिल सकती है.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी
सर्वे के मुताबिक इस बार हरियाणा असेम्बली इलेक्शन 2019 में बीजेपी को 2 तिहाई सीटों पर जीत यानी 46 प्रतिशत वोट्स मिलते नज़र आ रहे हैं. जबकि कांग्रेस को 22 प्रतिशत, जन नायक जनता पार्टी को 8 प्रतिशत, इंडियन नेशनल लोकदल को 3 प्रतिशत और अदर्स को 21 प्रतिशत वोट्स मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं.


