पहले आइन्स्टीन- न्यूटन और अब युधिष्ठिर, अशोक और रोमिला थापर
सोशल मीडिया पर लोगों को बस बात करने और मीम्स बनाने का कोई ना कोई विषय चाहिए होता है. अगर किसी ने कुछ ग़लत या सही बोल दिया है, तो दो तरह के लोग सोशल मीडिया पर सामने आते हैं, एक उसे समर्थन देने वाले और दूसरे उसका विरोध करने वाले. फिर क्या, फिर ये लोग उस शख्स की फजीयत तो करते हैं, और साथ ही साथ उसके समर्थन और विरोध में बोलने वालों को भी अभद्र गालियों और अपशब्दों से नवाज़ देते है. और ये यहीं नहीं थमते, बल्कि एक दूसरे के पुरखों तक को मामले में घसीट कर ले आते हैं. दरअसल आइन्स्टीन और न्यूटन के बाद अब ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं, युधिष्ठिर, अशोक और रोमिला थापर. इन तीनों के ट्रेंडिंग होने की वजह भी रोमिला थापर ही हैं.
उनका एक पुराना विडियो क्लिप सोशल मीडिया पर अचानक ही वायरल हो रहा है. ये एक मिनट का विडियो क्लिप सोशल मीडिया की धाराओं में तैर रहे तमाम मीम्स की वजह बना हुआ है.
यह भी पढ़ें- IIT का लड़का, मोब-लिंचिंग पर कविता और सोशल मीडिया
इस विडियो में रोमिला कहती दिख रहीं हैं, ‘महाभारत में बताया गया है कि जब युधिष्ठिर से राज्यपद ग्रहण करने के लिए कहा गया, तो वो राजा नहीं बल्कि संन्यासी बनना चाहते हैं. इसके बाद उन्हें राजा बनने के लिए मनाया जाता है. इस दौरान राजसी जीवन और संन्यासी जीवन के बारे में विस्तृत चर्चा होती है. बौद्ध धर्म का मूल भी इसी में है. अब कुछ इतिहासकार मानते हैं कि जब युधिष्ठिर ने सत्ता संभालने से इनकार किया तब हो सकता है कि उनके मन में सम्राट अशोक की छवि रही हो.’
यह भी पढ़ें- गगन मिशन के लिए इसरो और डीआरडीओ ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर
थापर के इस विडियो पर कुछ लोग उनकी तीखी आलोचना कर रहे हैं. एक पक्ष इस पर तर्क दे रहा हैं कि जब महाभारत काल इतने पहले का है, तो युधिष्ठिर सम्राट अशोक से कैसे प्रेरणा ले सकते हैं. और वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि महाभारत महाकाव्य है जिसकी रचना सम्राट अशोक के शासन के बाद की गयी है, तो यानी कि युधिष्ठिर महज़ एक किरदार हैं.
पर इन सब तल्खियत के बीच आपको गुदगुदाने वाले मीम्स काफी पसंद आ सकते हैं.


