होली के मौसम में चढ़ा नेताओं पर दलबदल का रंग
पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है । सभी लोग एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगा रहे हैं और लगाएं भी क्यों ना मौसम होली का भी है और इसके साथ साथ लोकसभा चुनाव का भी । लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी हैं । ऐसे में शीर्षस्थ पार्टियों के कुछ ऐसे नेता है जिन्हें दूसरी पार्टियों का साथ पसंद आ रहा है । इस चुनावी होली में कई नेता ऐसे हैं जो कि कई वर्षों तक कांग्रेस के साथ में रहे लेकिन अब उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में भा ज पा के भगवा रंग में रंगने में कोई भी आपत्ति नहीं है ।
टॉम वडक्कन ने बदला पाला
नेताओं पर दल बदल के रंग में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे और इसके साथ ही मीडिया प्रभारी का कर्तव्य पालक टॉम वडक्कन ने बीते 14 मार्च को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया । गौरतलब है कि कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए । बता दें कि टॉम वडक्कन केरल के रोमन कैथोलिक समुदाय से आते हैं । इन्होंने कांग्रेस के साथ काफी लंबा समय व्यतीत किया है । एक समय ऐसा था कि टॉम वडक्कन को सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता था ।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हुए कांग्रेस में शामिल
नेताओं की दल बदल रंग में अब बारी आती है उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी इनके बेटे मनीष खंडूरी हाल ही में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं । उत्तराखंड के परेड ग्राउंड में कांग्रेस के मंच पर पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में मनीष ने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय किया था । गौरतलब है कि मनीष खंडूड़ी का इस प्रकार से कांग्रेस में शामिल हो जाना कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए एक झटके के जैसा है ।
श्यामाचरण गुप्त हुए समाजवादी पार्टी में शामिल
नेताओं के दल बदल रंग में अब बारी आती है श्यामा शरण गुप्त की । उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रह चुके श्यामाचरण गुप्त ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है । इस्तीफा देने के बाद यह समाजवादी पार्टी के साथ हो लिए हैं । गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने इन्हें बांदा से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया । इससे पहले 2004 से लेकर 2009 के बीच में बांदा से सांसद भी रह चुके हैं ।

