प्रियंका गांधी का वाराणसी दौराFeatured Article politics 

प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा: लोग रहे मिलने को बेताब

लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए देश के सभी  शीर्ष पार्टियां प्रचार प्रसार करने के लिए जुट गई है । ऐसे में  जनसभाएं , रैलिया और लोगों से मिलकर अपना प्रचार प्रसार कर रही है । इस  समय प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा भी शुरू हो गया है । यह वाराणसी दौरा सोमवार से शुरू हुआ है  इसमें 18 मार्च की रात से लेकर 19 मार्च दोपहर तक प्रियंका गांधी ने भी समय को व्यतीत किया है ।

सीता मंदिर में प्रियंका गांधी ने किया दर्शन

प्रियंका गांधी के वाराणसी दौरे में प्रियंका गांधी ने सीता मंदिर में दर्शन किया । सीता मंदिर में प्रवेश करते ही उन्होंनेअपने सर पर पल्लू को रख लिया और मंदिर के कपाट तक पहुंच कर पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ माता सीता का आशीर्वाद लिया ।  इस दौरान पुजारी पंडित राजेन्द प्रसाद मंत्रोच्चार के दौरान जो जो कर्मकांड कराया उसे पूरी शालीनता से उन्होंने किया ।

काफ़िले को रोका गया

प्रियंका गांधी के वाराणसी दौरे में सीतामढ़ी में दर्शन पूजन करने के पश्चात उन्होंने क्षेत्र भ्रमण किया । प्रियंका गांधी ने गोपीगंज के समीप कठौता मोड़ पर पहुंचने के पश्चात वहां कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ नीलम मिश्रा ने उनका जोरदार स्वागत किया । तकरीबन 10 मिनट तक कठौता मोड़ पर रुकने के बाद आगे बढ़ी तो गोपीगंज के समीप उनके काफिले को कांग्रेस जनों के द्वारा रोक लिया गया । वहां पर माल्यार्पण के पश्चात अपने कार से उतर गई और हाईवे पर बिना किसी सुरक्षा के पैदल ही चलने लगी । यह देखकर सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवानों को  सुरक्षा की दृष्टि से काफी मशक्कत करनी पड़ी । इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया ।

रोड शो में गिरी महिला

प्रियंका गांधी के वाराणसी दौरे में रोड शो के दौरान एक ग्रामीण महिला अचानक फंस कर गिर गई । भीड़ भाड़ के चलते महिला की साड़ी खुल गई इस दौरान वह जमीन पर गिर गई । ऐसे में प्रियंका गांधी ने एसपीजी सुरक्षा को छोड़कर वह तुरंत महिला के पास पहुंची और उन्हें गले लगाकर उनके साड़ी को ठीक करते हुए उनके सर पर पल्लू को रखा जो कि इस रैली का एक महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है ।

देश दुनिया और सोशल मीडिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment