पीएम नरेंद्र मोदी दूसरा ट्रेलरEntertainment Featured Article News politics Trending 

पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज

लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है और आने वाली 23 मई को इसका परिणाम भी घोषित हो जाएगा। जिसके बाद इस बात पर मुहर लग जाएगी कि केंद्र सरकार की कुर्सी पर इस बार किस पार्टी का राज होगा लेकिन इसी बीच बहुचर्चित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर आधारित बन रही बायोपिक फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है तो चलिए हम बताते हैं इस ट्रेलर की खासियत ……

दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं विवेक ओबेरॉय –

पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर आधारित बायो की फिल्म का दूसरा ट्रेलर है जो बहुत ही दमदार तरीके से रिलीज किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत में मोदी मोदी के नारे सुनाई दे रहे हैं, उसके बाद विवेक ओबरॉय का बेहतरीन डायलॉग देखने को मिलता है।
विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक बेहतरीन डायलॉग बोलते हुए कहा है कि – भैया हम तो सिर्फ मेहनत करते हैं जादू तो केंद्र की सरकार करती है। देश की तिजोरी गायब और नौजवान के रोजगार गायब, जैसे डायलॉग बोलते हुए विवेक ओबेरॉय का जबर्दस्त लुक इस ट्रेलर में देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक ओमंग कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अब तक कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। साथ ही साथ इस फिल्म में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का किरदार मनोज जोशी निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में विपक्षी नेता सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह जैसे किरदारों को भी रखा गया है। हालांकि चुनाव परिणाम के ठीक 2 दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज करना विवादों में घिर सकता हैं। फिलहाल बीजेपी प्रेमियों के लिए मनोरंजन का यह सबसे बेहतरीन मौका है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक फिल्म का दो-दो ट्रेलर रिलीज से पहले देख रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment