वनडे फिल्म ट्रेलर रिलीजEntertainment Featured Article News Trending 

 ईशा गुप्ता और अनुपम खेर की वनडे फिल्म का ट्रेलर रिलीज

 बॉलीवुड के नामचीन कलाकारों की बात की जाए तो वह लगातार फिल्मों के जरिए नए-नए किरदारों को निभाते हुए नजर आते हैं और यही वजह है कि लोग उन्हें उनके द्वारा निभाए गए अलग-अलग किरदारों की वजह से सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। बॉलीवुड पर्दे से लंबे समय तक दूर रहने के ईशा गुप्ता जल्द ही फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ईशा गुप्ता और अनुपम खेर की वनडे फिल्म ट्रेलर रिलीज के बारे में, जो अब रिलीज किया जा चुका है।

सस्पेंस से भरपूर है यह ट्रेलर –

अनुपम खेर और ईशा गुप्ता, और कुमुद मिश्रा जैसे बेहतरीन कलाकारों से बन रही फिल्म वन डे का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इससे 1 दिन पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें ईशा गुप्ता और अनुपम खेर के साथ साथ कुमुद मिश्रा बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहे थे। कुमुद मिश्रा पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे थे जिससे यह तो साफ हो गया था कि वनडे फिल्म में कुमुद मिश्रा का किरदार एक पुलिस ऑफिसर का होगा। हालांकि ट्रेलर में उनके दमदार किरदार को हर कोई पसंद कर रहा है।
ट्रेलर की शुरुआत बहुत ही सस्पेंस से की गई है, जिसमें अनुपम खेर डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि, ” बिलावर सब्जी मंडी में बम रखने की जिम्मेदारी तुमने किसको दी थी ?” इसके बाद ट्रेलर में बेहतरीन ग्राफिक्स के जरिए टेक्स्ट से फिल्म के कई पहलुओं और सीन को समझाने की कोशिश की गई है। सबसे दिलचस्प मोड़ देखने को तब मिलता है जब ईशा गुप्ता को एक बेहतरीन पुलिस ऑफिसर के रूप में बुलाया जाता है। उसके बाद वन डे फिल्म के रिलीज हुए ट्रेलर में एक नया मोड़ आ जाता है।
गौरतलब है कि इस फिल्म को केतन पटेल और स्वाति सिंह के द्वारा निर्मित किया जा रहा है। जबकि वन डे फिल्म के निर्देशक की बात करें तो इसे अशोक नंदा निर्देशित कर रहे हैं। ईशा गुप्ता और अनुपम खेर की वनडे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब वन डे फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी।

Related posts

Leave a Comment