प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम पहुंचे आस्था की डुबकी लगाने
कुंभ मेले में प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पवित्र संगम में डुबकी लगाई। एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा के साथ संगम में डुबकी भी लगाई|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर से सीधे प्रयागराज पहुंचे। पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर यहां अरैल क्षेत्र में स्थित डीपीएस हेलिपैड पर उतरा, जिसके बाद वह सड़क मार्ग से संगम तट पर पहुंचे। उन्होंने संगम पर पूजा-अर्चना, और फिर दुग्धाभिषेक किया। इससे पहले उन्होंने संगम में डुबकी लगाई।]
Prime Minister Narendra Modi arrives at the Kumbh in Prayagraj. Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath receives him. pic.twitter.com/0WivZwgCGX
— ANI UP (@ANINewsUP) February 24, 2019
सीएम योगी आदित्यनाथ भी पीएम के साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने संगम पर स्नान, पूजन और गंगा आरती में शिरकत किया। प्रयागराज में आए प्रधानमंत्री के स्वागत में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी मौजूद रहे।
Had the good fortune of taking a holy dip at the #Kumbh. Prayed for the well being of 130 Crore Indians. pic.twitter.com/jTI2QbmWxb
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2019
जानिये पीएम किसान योजना से कैसे मिलेगा किसानो को हर महीने लाभ
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अभी तक 20 करोड़ 54 लाख लोग अभी तक कुंभ में स्नान कर चुके हैं। प्रधानमंत्री से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। मोदी आज प्रयागराज के दौरे पर हैं। यहां पर वे सफाई कर्मचारियों और स्वच्छाग्रहियों को पुरस्कार भी देंगे। इसके बाद वे प्रयागराज के लोगों को संबोधित भी करेंगे।
इससे पहले बीते 13 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रमुख संतों और अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ त्रिवेणी में शाही स्नान किया था। स्नान के बाद गंगा पूजा और आरती भी की थी। बाद में संतों व अखाड़ों से मिलकर राम मंदिर समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की और चुनाव में पार्टी के लिए समर्थन भी मांगा।
ताकतवर नेताओ की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी को मिला है यह स्थान

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



