पीएम मोदी मिले पुतिन और शी जिनपिंग से , इस देश के पीएम से तो हाथ भी नहीं मिलाया
पीएम मोदी मिले पुतिन और शी जिनपिंग से : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन – एससीओ की वार्षिक शिखर वार्ता में हिस्सा लेने पहुँचे है| राजधानी बिश्केक में उन्होंने चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन से मुलाक़ात की| इस वार्ता द्विकपक्षीय प्रतिनिधिमंडल स्तर की थी| इस वार्ता को भारत-रूस और भारत-चीन के रिश्तो को और मज़बूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है|
पीएम मोदी मिले पुतिन और शी जिनपिंग से तो यह बात हुई
पीएम मोदी ने शी जिनपिंग से मुलाक़ात में पाकिस्तान पर अप्रत्यक्ष रूप से वार किया| उन्होंने आतंकवाद का ज्वलंत मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब तक सीमा पार आंतकी गतिविधियां बंद नहीं होंगी तब तक पाकिस्तान से बातचीत का मौहाल तैयार नहीं हो सकता है| पाकिस्तान को इस पर जल्द से जल्द उठाने ही होंगे यदि उसे अमन और तरक्की पसंद है|
Had an extremely fruitful meeting with President Xi Jinping. Our talks included the full spectrum of India-China relations.
We shall continue working together to improve economic and cultural ties between our nations. pic.twitter.com/JIPNS502I3
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2019
उन्होंने चीन और भारत के बीच बीते कुछ दिनों में बेहतर हुए सामरिक रिश्तो पर आशा जताई कि समय के साथ यह और भी बेहतर होंगे और दोनों देश आपसी सहयोग एवं समर्थन पर ज़ोर देंगे|पीएम मोदी ने शी जिनपिंग से भारत में बैंक ऑफ़ चीन की ब्रांच और पाक के आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर को वर्ल्ड टेररिस्ट घोषित किये जाने के मुद्दे पर प्रबलता से चर्चा करी|
एससीओ शिखर सम्मलेन 2019 के लिए पीएम मोदी पहुँचे बिश्केक , नहीं होगी इस देश से वार्ता
मोदी मिले पुतिन और शी जिनपिंग से : याद दिला दें कि चीन हमेशा से ही अपने वीटो पावर के ज़रिये मसूद अज़हर और सईद सलाहुद्दीन को बचने का काम करता आया है परन्तु पिछली बार हुई संयुक्त राष्ट्र की सभा में उसे विश्व स्तर पर सैंक्शन लगाए जाने वाले प्रस्ताव पर हामी भरनी ही पड़ी|
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाक़ात पहले राष्ट्राध्यक्ष स्तर पर हुई|दोनों देशों से ही प्रतिनिधिमंडल स्तर पर वार्ता हुई| इस स्तर में पीएम मोदी ने हिंदी भाषा में अपनी बात रखी| पुतिन ने मोदी को रुसी शहर व्लादिवोस्तोक में आयोजित होने वाले ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जिसे पीएम मोदी ने सहर्ष स्वीकार किया|
A special partner, a privileged relationship!
PM @narendramodi met with @KremlinRussia_E Vladimir Putin on the sidelines of #SCOSummit in #Bishkek. Reviewed all aspects of bilateral relations to further strengthen the strategic relationship. pic.twitter.com/Jp6LSQsmMi
— Raveesh Kumar (@MEAIndia) June 13, 2019
इस दौरे से पीएम ने एक साथ दो देशों के साथ समबन्ध और बेहतर करने में सफलता पाई और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से हाथ भी न मिलकर उसे अलग-थलग करने की प्रक्रिया को अगले चरण में पहुँचाया|
इसरो गगनयान मिशन अंतरिक्ष में इस विशेष सालगिरह पर होगा साकार

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

